एक्सप्लोरर

ICSI CS Exam 2021: आईसीएसआई ने CS परीक्षा स्थगित की, कोविड-19 के कारण हुआ फैसला

ICSI CS Exam 2021: बेकाबू कोरोना संक्रमण के चलते इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने सीएस परीक्षा 2021 को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है. एग्जाम की नई अधिसूचना स्थिति की समीक्षा के बाद जारी की जाएगी. स्टूडेंट्स अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर निगाह बनाए रखें.

देश भर में कोविड -19 मामलों में भारी वृद्धि के बीच, इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सचिव (CS) परीक्षा 2021 स्थगित करने की घोषणा की है. सीएस फाउंडेशन प्रोग्राम, एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पुराना और नया सिलेबस) और प्रोफेशनल प्रोग्राम (पुराना और नया पाठ्यक्रम) 1 जून से 10 जून, 2021 तक आयोजित किया जाना था. परीक्षा का नया नोटिफिकेशन स्थिति की समीक्षा करने और समय-समय पर जारी भारत सरकार के संबंधित विभागों से निर्देश / दिशानिर्देश प्राप्त करने के बाद जारी किया जाएगा.

ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा नया टाइम टेबल
आईसीएसआई द्वारा एक बयान जारी कर यह भी घोषणा की गई है कि परीक्षा के लिए रिवाइज्ड टाइम टेबल ऑफिशियल वेबसाइट http://www.icsi.eduपर उचित समय पर उपलब्ध होगा. परीक्षाओं की शुरुआत से पहले कम से कम 30 दिनों का नोटिस दिया जाएगा.

कोरोना के कारण स्थगित की गई परीक्षा
देश में कोरोना संक्रमण के कारण स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, ICSI के अध्यक्ष, सीएस नागेंद्र डी राव ने कहा, “इस समय हम सभी बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, महामारी से लड़ने के लिए उपायों का सहारा लेना महत्वपूर्ण है. आईसीएसआई के लिए अपने सभी हितधारकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसलिए, सभी के हित में, संस्थान ने जून, 2021 सीएस परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है.”

पहले ICSI ने ट्वीट कर तय समय पर परीक्षा लेने की बात कही थी
बता दें कि 22 अप्रैल को, इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने ट्विटर पर एक  महत्वपूर्ण घोषणा की थी, जिसमें यह कहा गया था कि, “ सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि कंपनी सचिवों की परीक्षा, जून 2021 को घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा. हालांकि, प्रतिकूल / असाधारण स्थिति के मामले में, छात्रों के सर्वोत्तम हित में आवश्यक निर्णय लिया जाएगा. इस बीच, द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने भी CA फाउंडेशन परीक्षा को स्थगित कर दिया है. सीए परीक्षा 24, 26, 28, 30 जून के लिए निर्धारित की गई थी.
 

लखनऊ यूनिवर्सिटी के UG, PG व PhD में एडमिशन के लिए आवेदन की डेडलाइन 31 मई तक बढ़ी

Maharashtra HSC Exam 2021: सर्वे में 76 फीसदी लोगों ने कोरोना के चलते 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग की 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jamia News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
Netanyahu's Education: कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget