एक्सप्लोरर

ICMAI CMA Exam 2024: आईसीएमएआई सीएमए जून परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस वेबसाइट से कर लें डाउनलोड

ICMAI CMA Admit Card 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीएमए जून परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. इन्हें डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.

ICMAI Released CMA Admit Card 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सर्टिफाइड मैनेजमेंट एकाउंटेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए हैं. ये एडमिट कार्ड जून परीक्षा के लिए रिलीज किए गए हैं. वे कैंडीडेट्स जिन्होंने इस साल की इसमें आईसीएमएआई सीएमए परीक्षा के लिए आवेदन किया हो वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है - icmai.in. यहां से आप एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं और आगे की जानकारी भी विस्तार से पा सकते हैं.

इन तारीखों पर होगी परीक्षा

आईसीएमएआई सीएमए परीक्षा का आयोजन जून महीने में किया जाएगा. इसके लिए तारीख तय हुई है 11 से 18 जून 2024. इसी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए गए हैं. परीक्षा देने जाने से पहले एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें क्योंकि बिना इसके आपको केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. इसके साथ ही अपने साथ एक ओरिजिनल फोटो आईडी भी जरूर ले जाएं.

इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • ⁠ ⁠एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं यानी icmai.in पर.
  • ⁠ यहां एग्जामिनेशन नाम की टैब दिखेगी इस पर क्लिक करें.
  • ⁠ इसके अंदर आपको आईसीएमएआई सीएमए परीक्षा का एडमिट कार्ड का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ⁠ ऐसा करने पर फिर एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा जहां पर आप एडमिट कार्ड देख सकते हैं.
  • ⁠ आपने जिस परीक्षा के लिए आवेदन किया है उसके एडमिट कार्ड पर क्लिक करें.
  • ⁠ इसके बाद प्रिंट एडमिट कार्ड पर जाएं और अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल लें.
  • ⁠ इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा.
  • ⁠ ⁠इसकी हार्ड कॉपी निकालकर संभालकर रख लें ये आगे आपका काम आएगी.

एडमिट कार्ड पर यह डिटेल चेक करना ना भूलें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद देख लें कि उसमें ये डिटेल ठीक तरीके से दिए हैं. अगर कहीं कोई कमी दिखाई दे तो तुरंत इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से संपर्क करें. डिटेल इस प्रकार हैं - कैंडिडेट का नाम, कैंडिडेट का फोटोग्राफ और सिग्नेचर, रोल नंबर, परीक्षा से संबंधित सारे निर्देश. अगर कहीं कोई गलती दिखाई दे तो इसे समय रहते दूर कर लें. लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.

सभी लेवल के लिए रिलीज होंगे एडमिट कार्ड

सभी लेवल यानी फाउंडेशन, इंटरमीडिएट आदि के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड रिलीज किए जाएंगे. जैसे परीक्षा का आयोजन अलग-अलग होता है वैसे ही एडमिट कार्ड भी अलग-अलग रिलीज होंगे. सेंटर पर एडमिट कार्ड की डिजिटल कॉपी न ले जाएं वर्ना आपको प्रवेश नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें: रेलवे से लेकर SGPGI तक, यहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, फटाफट कर दें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
NMMSS Scholarship 2026-27 : NMMSS स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 31 अगस्त तक करें अप्लाई
NMMSS स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 31 अगस्त तक करें अप्लाई
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget