एक्सप्लोरर

IAS Success Story: 10वीं के बाद शुरू की UPSC की तैयारी, जानिए पहले ही प्रयास में IAS बनने वाले वैभव की सफलता का राज

जब आप एक बार अपना लक्ष्य तय कर लेते हैं, तो उसी के अनुसार आगे की रणनीति बनाते हैं. अगर आप धीरे-धीरे लक्ष्य की तरफ लगातार बढ़ेंगे, तो उसे जरूर हासिल कर लेंगे. 

Success Story Of IAS Topper Vaibhav Gondane: यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाले ज्यादातर कैंडिडेट्स सालों तक संघर्ष करने के बाद अपने मुकाम तक पहुंच पाते हैं. इस परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत और धैर्य की जरूरत होती है. आज हम आपको यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2018 में ऑल इंडिया रैंक 25 हासिल कर आईएएस अफसर बनने वाले वैभव गोंडाने की कहानी बताएंगे. महज 22 साल की उम्र में वैभव ने सिविल सर्विस का सपना पूरा कर लिया. इसके लिए उन्होंने हाईस्कूल के बाद ही तैयारी शुरू कर दी थी. सालों तक तैयारी करने के बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में सफलता मिल गई. 

मोटिवेशन है काफी जरूरी
मूल रूप से महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले वैभव का मानना है कि यूपीएससी की तैयारी करने वाले लोगों के पास मोटिवेशन होना काफी जरूरी है. सेल्फ मोटिवेशन की बदौलत ही आप यहां सालों तक अपने लक्ष्य की तरफ फोकस कर पाएंगे. उनका मानना है कि यहां हल्की-फुल्की पढ़ाई से काम नहीं चलता, बल्कि पूरी तरह समर्पित होकर आपको यूपीएससी की तैयारी करनी पड़ेगी. आपको तैयारी के लिए एक बेहतर रणनीति भी बनानी होगी. 

ऐसे करें तैयारी
वैभव का मानना है कि यूपीएससी की तैयारी आप 50-50 के फार्मूले से कर सकते हैं. उनके हिसाब से 50% तैयारी रीडिंग के जरिए और 50% तैयारी नोट्स मेकिंग, आंसर राइटिंग, मॉक टेस्ट व अखबार के जरिए की जा सकती है. कुल मिलाकर अगर आप अपनी तैयारी को दो हिस्सों में बांट देंगे तो आप बेहतर तरीके से तैयारी कर पाएंगे. उनका यह भी मानना है कि हमें अपने आसपास होने वाली हर चीज पर भी नजर रखनी चाहिए. 

यहां देखें वैभव गोंडाने का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को वैभव की सलाह
वैभव का मानना है कि एक बार अगर आप तय कर लें कि आपको यूपीएससी की तैयारी करनी है, तो उसे अपनी प्राथमिकता बनाएं. सिलेबस के अनुसार स्टडी मैटेरियल तैयार करें और शेड्यूल बनाकर पढ़ाई में जुट जाएं. वे कहते हैं कि हर चीज को इतनी गहराई से पढ़ें कि उसे दोबारा करने की जरूरत ना पड़े. अगर आप ईमानदारी के साथ धैर्य रखकर यूपीएससी की तैयारी करेंगे, आप इस परीक्षा को पहले प्रयास में पास कर सकते हैं. 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET Rank vs Course 2026: किस रैंक पर मिलेगा MBBS, BDS, BAMS? यहां देखें Category-wise लिस्ट
NEET Rank vs Course 2026: किस रैंक पर मिलेगा MBBS, BDS, BAMS? यहां देखें Category-wise लिस्ट
NEET UG 2026 Result: किस रैंक पर कौन-सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा? सरकारी या प्राइवेट; यहां जानें
NEET UG 2026 Result: किस रैंक पर कौन-सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा? सरकारी या प्राइवेट; यहां जानें
NEET UG 2026 में किस राज्य के ज्यादा बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखें स्टेट वाइज पूरी लिस्ट 
NEET UG 2026 में किस राज्य के ज्यादा बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखें स्टेट वाइज पूरी लिस्ट 
NEET Result Rank Controversy: 585 नंबर, लेकिन रैंक 2500 से 15000 पार... NEET 2026 रिजल्ट पर छात्रों ने उठाए सवाल
585 नंबर, लेकिन रैंक 2500 से 15000 पार... NEET 2026 रिजल्ट पर छात्रों ने उठाए सवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget