एक्सप्लोरर

IAS Success Story: इंग्लिश बोलने से डरते थे और UPSC में हुए फेल, लेकिन अभिषेक ऐसे बने IAS

यूपीएससी में कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के दौरान उस भाषा में बात करनी चाहिए, जिसमें वह अपनी बात को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर सके. इंटरव्यू के दौरान भाषा की बजाय आपका ज्ञान मायने रखता है.

Success Story Of IAS Topper Abhishek Sharma: अधिकतर लोगों को लगता है कि यूपीएससी में अंग्रेजी बोलने वाले कैंडिडेट जल्दी सफलता प्राप्त कर सकते हैं. लेकिन हर साल तमाम ऐसे उदाहरण सामने आते हैं, जो इस बात को साबित करते हैं कि आप यहां किसी भी भाषा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. आज आपको साल 2017 में यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा पास कर आईएएस अफसर बनने वाले अभिषेक शर्मा की कहानी बताएंगे. इंग्लिश बोलने में वे काफी झिझकते थे और इस वजह से पहले प्रयास में वे इंटरव्यू तक पहुंचकर फेल हो गए. ऐसे में उन्होंने दोबारा हिंदी में प्रयास किया, लेकिन फिर असफल हुए. आखिरकार तीसरे प्रयास में उन्होंने हिंदी को ताकत बनाया और ऑल इंडिया रैंक 69 हासिल की.

टाट-पट्टी पर बैठकर हुई शुरुआती पढ़ाई
अभिषेक शर्मा की शुरुआती पढ़ाई गांव में ही हुई. वहां स्कूलों की हालत बेहद जर्जर थी. छत पर टिन शेड हुआ करती थी और बच्चे टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करते थे. ऐसे हालातों में भी अभिषेक को पढ़ाई करने का जूनून था. उनकी अधिकतर पढ़ाई हिंदी मीडियम से हुई. हाईस्कूल में अभिषेक के 90.20% और इंटरमीडिएट में 93.3% नंबर आए. उन्होंने साल 2014 में ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. 

ऐसे आया यूपीएससी का आइडिया
अभिषेक की मां एसडीएम ऑफिस में क्लर्क के पद पर तैनात थीं. अभिषेक कई बार उनसे मिलने ऑफिस गए थे, जहां अधिकारियों को देखकर उनके मन में यूपीएससी का ख्याल आया. ऐसे में उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद तैयारी के लिए दिल्ली आने का फैसला किया. 3 महीने तक कोचिंग करने के बाद उन्होंने वापस जम्मू कश्मीर लौटने का फैसला किया और वहीं रहकर तैयारी की. इस दौरान कई चुनौतियों का सामना किया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

यहां देखें अभिषेक शर्मा का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को अभिषेक की सलाह
अभिषेक का मानना है कि भले ही आप किसी भी मीडियम से पढ़े हुए हों, आप कड़ी मेहनत कर यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. उनका मानना है कि आप जिस भाषा में अपने जवाब को बेहतर तरीके से दे पाएं, इंटरव्यू के दौरान उसी भाषा का प्रयोग करें. जरूरी नहीं है कि आप अंग्रेजी में बोलें. वे कहते हैं कि ईमानदारी से यूपीएससी की तैयारी करें और असफलताओं से घबराएं नहीं. लगातार मेहनत करने वालों को सफलता जरूर मिलती है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IGNOU 1 Year Master's Degree: 1 साल में MA की डिग्री देगा IGNOU, इन कोर्स में मिल रहा एडमिशन
1 साल में MA की डिग्री देगा IGNOU, इन कोर्स में मिल रहा एडमिशन
MP NEET UG Merit List 2026 : MP NEET UG मेरिट लिस्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्टेट रैंक
MP NEET UG मेरिट लिस्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्टेट रैंक
AI in India: भारत में बढ़ा AI का इस्तेमाल, लेकिन सीखने में कंफ्यूज हैं लोग
भारत में बढ़ा AI का इस्तेमाल, लेकिन सीखने में कंफ्यूज हैं लोग
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget