एक्सप्लोरर

IAS Success Story: यूपीएससी की परीक्षा तीन बार पास करने वाले Himanshu Gupta से जानें डिजिटल तैयारी के टिप्स

Himanshu Gupta Success Story: यूपी के एक छोटे से कस्बे से निकलकर हिमांशु ने बेहद आसान और सटीक रणनीति अपनाकर सिविल सेवा का सपना पूरा कर लिया. 

Success Story Of IAS Topper Himanshu Gupta: आज आपको यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में ऑल इंडिया रैंक 139 हासिल कर आईएएस बनने वाले हिमांशु गुप्ता (Himanshu Gupta) की कहानी बताएंगे. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के छोटे से कस्बे के रहने वाले हिमांशु ने एक अनोखे तरीके से यूपीएससी की तैयारी की और लगातार तीन बार यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया. हिमांशु ने बिना किसी कोचिंग के डिजिटल तरीका अपनाकर इस सफर को पूरा किया. आज उनसे तैयारी की कुछ अहम टिप्स जानते हैं.  

कैसे शुरू की तैयारी? 
हिमांशु गुप्ता एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनके पिता शॉपकीपर हैं. हिमांशु हमेशा से अखबार पढ़ने के शौकीन रहे और दुकान पर जाकर रोज अखबार पढ़ते थे. धीरे-धीरे उनके अंदर यूपीएससी को लेकर जिज्ञासा पैदा हुई और उन्होंने तैयारी करने का फैसला किया. एनसीईआरटी की किताबें पढ़ीं और फिर उसके बाद स्टैंडर्ड बुक से तैयारी की. उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली और छोटी जगह पर रहकर लगातार मेहनत करते रहे.

कैसे बनाई तैयारी की रणनीति? 
आपको जानकर हैरानी होगी कि 2018 में उन्होंने परीक्षा पास की और उन्हें इंडियन रेलवे सर्विस मिली, फिर 2019 में इंडियन पुलिस सर्विस मिली और आखिरकार 2020 में तीसरी बार परीक्षा पास कर इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस हासिल कर ली. हिमांशु ने सेल्फ स्टडी की बदौलत सफलता हासिल की. तैयारी के लिए उन्होंने इंटरनेट का सहारा लिया और डिजिटल तरीके से मॉक टेस्ट दिए. जो भी स्टडी मैटेरियल उन्हें इंटरनेट पर मिलता हुआ, उसकी हार्ड कॉपी निकाल लेते और पढ़ाई करते. 

यहां देखें हिमांशु गुप्ता का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को हिमांशु की सलाह 
हिमांशु कहते हैं कि यूपीएससी की तैयारी आप किसी कस्बा या गांव में रहकर भी कर सकते हैं. इसके लिए दिल्ली आना जरूरी नहीं है. आप घर बैठकर इंटरनेट की मदद से अच्छी रणनीति बनाएं और खुद को तैयारी के लिए मजबूत बनाएं. वे कहते हैं कि खुद को मेंटली मजबूत करके आप अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः IAS Success Story: UPSC की तैयारी के दौरान मेंटल हेल्थ का खयाल रखना बेहद जरूरी, टॉपर Apala Mishra से जानें जरूरी बातें

CG Police Constable Recruitment 2021: छत्तीसगढ़ पुलिस में 300 बस्तर फाइटर कॉन्स्टेबल की निकली भर्ती, 10वीं पास जल्द करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP Government Jobs: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी
AI Copy Checking: क्या एआई से चेक होने लगी हैं कॉपियां, किन देशों में बढ़ रहा ये चलन?
क्या एआई से चेक होने लगी हैं कॉपियां, किन देशों में बढ़ रहा ये चलन?
UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर ₹200 हाेंगे वापस
UGC NET Answer Key पर NTA की सफाई, कहा- सही चुनौती पर ₹200 हाेंगे वापस
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget