एक्सप्लोरर

IAS Success Story: शुरुआत में दो बार प्री परीक्षा में हुए फेल, लेकिन सही रणनीति से बृजेश ने पूरा किया UPSC का सपना

किसी ने ठीक कहा है कि असफलता ही सफलता की सीढ़ी है. अगर आप असफलताओं से सीख लेकर अगला प्रयास ज्यादा तैयारी के साथ करते हैं, तो सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

Success Story Of IAS Topper Brijesh Jyoti Upadhyay: यूपीएससी की परीक्षा में हर साल लाखों कैंडिडेट हिस्सा लेते हैं. इस परीक्षा में कुछ लोगों को जल्द ही सफलता मिल जाती है तो कुछ लोगों को कई प्रयास करने पड़ते हैं. आज आपको बिहार के रहने वाले बृजेश ज्योति उपाध्याय की कहानी बता रहे हैं जिन्हें इस परीक्षा को पास करने में पांच साल लग गए. चार बार उन्हें असफलता मिली लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार मेहनत करते रहे. हर बार उन्होंने अपनी गलतियों से सीख ली और भविष्य में उन्हें सुधार करके परीक्षा में शामिल हुए.

ऐसा रहा बृजेश का यूपीएससी का सफर

बृजेश उपाध्याय का यूपीएससी का सफर साल 2014 से शुरू हुआ था. 2014 में उन्होंने पहली बार परीक्षा दी और प्री तक पास नहीं कर पाए. दूसरे प्रयास में भी वे प्री-परीक्षा पास नहीं कर पाए. इसके बाद उन्होंने अपनी गलतियों को सुधारा और तीसरी बार परीक्षा में शामिल हुए. इस बार वे इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन फाइनल लिस्ट में उनका नाम नहीं आया. हालांकि बृजेश अपना धैर्य बनाए रखे और लगातार पहले मेहनत करते रहे. चौथे प्रयास में भी उन्हें सफलता नहीं मिली. आखिरकार 2018 में पांचवें प्रयास में उनका सपना पूरा हो गया.

कुछ गलतियों से मिली असफलता

बृजेश का मानना है कि उन्हें कई बार असफलता मिलने की वजह कुछ गलतियां रहीं. उन्होंने धीरे-धीरे अपनी गलतियों को सुधारा और उनका परफॉर्मेंस बेहतर होता चला गया. वे कहते हैं कि आप परीक्षा में सफल होने के बाद इस पर काफी गौर करें कि आखिर आपसे चूक कहां हुई. अगली बार उस गलती को न दोहराएं. जब आप इस प्रक्रिया को लगातार जारी रखेंगे, तो सफलता मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

 यहां देखें बृजेश का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को बृजेश की सलाह

बृजेश कहते हैं कि यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए करंट अफेयर्स की जानकारी रखना काफी जरूरी है. आप हर दिन करंट अफेयर्स जरूर पढ़ें. साथ ही अच्छी रणनीति बनाकर तैयारी करें. यूपीएससी की परीक्षा में सफलता के लिए धैर्य रखना काफी जरूरी है. इसके अलावा बृजेश का कहना है कि कई बार अगर आपको लगातार असफलता मिल रही है, तो दूसरे ऑप्शन पर भी विचार करें. वे कहते हैं कि ज्यादातर लोग यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करते वक्त किसी और ऑप्शन के बारे में नहीं सोचना चाहते, लेकिन ऐसा करने में कोई बुराई नहीं है. बाकी आप पूरी मेहनत से तैयारी करें, तो सफलता जरूर मिलेगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET Answer Key 2026 : CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड
CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड
IAS Tukaram Mundhe: कौन हैं IAS तुकाराम? 21 साल में 25 बार हुआ ट्रांसफर
कौन हैं IAS तुकाराम? 21 साल में 25 बार हुआ ट्रांसफर
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IGNOU 1 Year Master's Degree: 1 साल में MA की डिग्री देगा IGNOU, इन कोर्स में मिल रहा एडमिशन
1 साल में MA की डिग्री देगा IGNOU, इन कोर्स में मिल रहा एडमिशन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget