एक्सप्लोरर

IAS Success Story: ग्रेजुएशन में पढ़ाई से भागने वाले अनुराग ने UPSC परीक्षा में कर दिया कमाल, ऐसे हासिल की सफलता

अनुराग जब ग्रेजुएशन में थे, तब उनका पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगता था. हालत यह थी कि ग्रेजुएशन के दौरान वह कई सब्जेक्ट में पास नहीं हो पाए, लेकिन एक बार उन्होंने आईएएस बनने की ठानी तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा.

Success Story Of IAS Topper Kumar Anurag: यूपीएससी की तैयारी करने वाले ज्यादातर लोगों को लगता है कि इस परीक्षा में पास होने के लिए आपका बैकग्राउंड काफी मजबूत होना चाहिए. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो शुरुआत में पढ़ाई में काफी अच्छे नहीं होते लेकिन यूपीएससी परीक्षा के लिए ईमानदारी से मेहनत करके सफलता प्राप्त करके दिखाते हैं. ऐसी ही कहानी बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले अनुराग की है, जो लाखों युवाओं के लिए मिसाल बन चुके हैं. अनुराग जब ग्रेजुएशन में थे, तब उनका पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगता था. हालत यह थी कि ग्रेजुएशन के दौरान वह कई सब्जेक्ट में पास नहीं हो पाए, लेकिन एक बार उन्होंने आईएएस बनने की ठानी तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा.


ऐसा रहा अनुराग का शुरुआती सफर
अनुराग की शुरुआती पढ़ाई हिंदी मीडियम से हुई. उन्हें हाईस्कूल में अंग्रेजी मीडियम में दाखिला दिला दिया गया. ऐसे में अनुराग को थोड़ी परेशानी हुई लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से हाई स्कूल में अच्छे नंबर प्राप्त किए. इंटरमीडिएट में भी उनके अच्छे नंबर आए, जिसकी बदौलत उन्हें दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिला मिल गया. हालांकि ग्रेजुएशन में उनका मन पढ़ाई में नहीं लग रहा था. इसके कारण उन्हें कई सब्जेक्ट को पास करने में कई प्रयास लगे. इस जब उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला लिया, तब उन्होंने आईएएस बनने की ठानी. इस तरह उन्होंने शुरुआत से तैयारी शुरू कर सफलता हासिल की.

यहां देखें अनुराग द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रेक को दिया गया इंटरव्यू

 

पहली बार में मिली सफलता, लेकिन आईएएस रैंक नहीं मिली
अनुराग ने एक बार जब यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने की ठानी तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने अपनी रणनीति बनाई और तैयारी में जुट गए. उन्होंने ज़ीरो से तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में सफलता मिल गई. हालांकि इस बार उन्हें मन मुताबिक आईएएस की रैंक नहीं मिली. वे तो आईएएस बनने की ठान चुके थे इसलिए दोबारा प्रयास किया. दूसरी बार में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास कर अपना सपना पूरा कर लिया. साल 2018 में उन्होंने दूसरे प्रयास में 48वीं रैंक प्राप्त की. इस तरह अनुराग ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली परीक्षा पास कर मिसाल कायम की.

दूसरे कैंडिडेट्स को यह सलाह देते हैं अनुराग
अनुराग का मानना है कि सिविल सर्विस की तैयारी के लिए आपको पिछले बैकग्राउंड पर निर्भर होने के बजाय शुरू से तैयारी करनी चाहिए. यह एक ऐसी परीक्षा है जहां आप जीरो से शुरू करके सफलता प्राप्त कर सकते हैं. अनुराग का मानना है कि यूपीएससी की परीक्षा देने के लिए जल्दबाजी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. सबसे पहले आप इसके सिलेबस को अच्छी तरह देखें, उसके हिसाब से रणनीति बनाएं. रणनीति बनाकर मन लगाकर तैयारी करें और इस परीक्षा में शामिल हों. वे कहते हैं कि आपको यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने के लिए अपनी तैयारी के लिए समय लेना चाहिए. हर चीज को अच्छी तरह पढ़ना चाहिए प्रैक्टिस करनी चाहिए. अगर आप इन सब चीजों को ध्यान रखकर तैयारी करेंगे तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

IAS Success Story: मंदार ने कुछ अलग तरह से की UPSC परीक्षा की तैयारी, पहले ही प्रयास में मिल गई सफलता

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
Netanyahu's Education: कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget