एक्सप्लोरर

IAS Success Story: मंदार ने कुछ अलग तरह से की UPSC परीक्षा की तैयारी, पहले ही प्रयास में मिल गई सफलता

यूपीएससी को लेकर जो कैंडिडेट्स के मन में आम धारणा रहती है उसे मंदार तोड़ते दिखते हैं. न तो वे हमेशा से एक ब्रिलिएंट स्टूडेंट थे, न ही उन्होंने यूपीएससी के लिए कोई कोचिंग ली और इस सब के बावजूद न उन्हें परीक्षा पास करने में कई अटेम्प्ट्स देने पड़े.

Success Story Of IAS Topper Mandar Jayantrao Patki: महाराष्ट्र के मंदार जयंतराव पटकी की यूपीएससी जर्नी खास है. खास इस मायने में कि यूपीएससी को लेकर जो कैंडिडेट्स के मन में आम धारणा रहती है उसे मंदार तोड़ते दिखते हैं. न तो वे हमेशा से एक ब्रिलिएंट स्टूडेंट थे, न ही उन्होंने यूपीएससी के लिए कोई कोचिंग ली और इस सब के बावजूद न उन्हें परीक्षा पास करने में कई अटेम्प्ट्स देने पड़े. मंदार ने अपने पहले ही प्रयास में 22वीं रैंक के साथ यूपीएससी परीक्षा पास की है.

एक इंटरव्यू में बात करते हुए मंदार कहते हैं कि सबसे पहले तो यूपीएससी परीक्षा को लेकर जो मिथ्स हैं उनसे बाहर निकलिए. जैसे आपका एजुकेशनल बैकग्राउंड अच्छा रहा है तो ही आप सफल होंगे, आप अगर साइंस स्ट्रीम के हैं तो ही सफलता के चांसेस ज्यादा हैं और भी न जाने क्या–क्या. मंदार कहते हैं ऐसा कुछ नहीं है. यूपीएससी में यह सब मैटर नहीं करता बल्कि यह मैटर करता है कि आपके अंदर मेहनत करने का जज्बा है या नहीं, आप अपने गोल को लेकर कितने डेडिकेटेड हैं. अगर आप में ये सब क्वालिटीज हैं तो फिर कोई आपको सफल होने से नहीं रोक सकता. आज जानते हैं मंदार की स्ट्रेटजी के बारे में. दरअसल दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए साक्षात्कार में मंदार पत्की ने कई महत्वपूर्ण बातें बताईं. 

हमेशा से बनाए प्लान 
मंदार प्लान बनाकर पढ़ने में यकीन करते हैं. उनके पास एक मैक्रो और एक माइक्रो, दो तरह के प्लान्स होते थे. मैक्रो में महीने के हिसाब से यानी दूर के प्लान होते थे और माइक्रो में हफ्ते या दिन के प्लान होते थे. अगर मंदार से पूछा जाए कि वे आज के तीन महीने बाद इस मंथ में क्या पढ़ रहे होंगे तो वे आपको प्लान देखकर बता देंगे. इससे ही आप समझ सकते हैं कि वे अपने समय और प्लानिंग को लेकर कितना नियम से चलते थे. इंटरव्यू में बात करते हुए मंदार कहते हैं कि सबसे पहले जरूरी है सही गाइडेंस और सही रिर्सोस का चुनाव. उसके बाद ही तैयारी शुरू करें. मंदार की तैयारी का मूल मंत्र है लिमिटेड रिसोर्स और मल्टीपल रिवीजन. वे बहुत किताबें पढ़ने में यकीन नहीं करते बल्कि जो पढ़ा है उसे ही बार-बार रिवाइज करने की सलाह देते हैं. मंदार कहते हैं कि पहले तो सिलेबस के हिसाब से किताबें खत्म करें और जहां जरूरी लगे तो नोट्स बनाते चलें. उसके बाद मॉक टेस्ट दें ताकि जान पाएं कि कहां कमी है और उसे कैसे सुधारा जा सकता है.

ऑप्शनल का चुनाव करें सोच-समझकर
मंदार आगे बताते हैं कि ऑप्शनल का सेलेक्शन बहुत सोच-समझकर करें क्योंकि यह आपके सेलेक्शन से लेकर रैंक बनाने तक में बहुत मददगार साबित होता है. इसे चुनते समय सबसे जरूरी यह होता है कि आपको उसमें रुचि हो. मेन्स के लिए किताबों से तैयारी करने के साथ ही वे आंसर राइटिंग पर बहुत जोर देते हैं. मंदार कहते हैं जब तक सही से आंसर लिखना नहीं आएगा तब तक किसी ज्ञान का कोई फायदा नहीं. अगर उनकी किताबों की बात करें तो उन्होंने कोई खास किताब या सोर्स नहीं चुना था. यूपीएससी के लिए जो कुछ प्रसिद्ध राइटर्स की बुक्स हैं मंदार ने उन्हीं से तैयारी की थी. जैसे एनसीईआरटी की किताबें, करेंट अफेयर्स के लिए न्यूज पेपर आदि. इसके अलावा ऑनलाइन वीडियोज देखकर जो विषय समझ नहीं आ रहा उसे क्लियर किया जा सकता है, ऐसा मंदार का मानना है. वे इससे क्रिस्प नोट्स भी बनाते थे जो बाद में आसानी से रिवाइज किए जा सकें. इन्हीं नोट्स को उन्होंने परीक्षा के एक महीने पहले जमकर रिवाइज किया.

ऐस्से और एथिक्स को न करें इग्नोर 
मंदार कहते हैं कि अक्सर कैंडिडेट्स इन दोनों विषयों पर कम ध्यान देते हैं या सोचते हैं कि ये तो हो ही जाएंगे. दरअसल यह माइंडसेट बहुत गलत है. इन पेपरों को भी भरपूर तैयार करें क्योंकि आपकी रैंक बनाने में इनका अहम रोल होता है. मंदार ने ऐस्से के लिए मॉडल टेस्ट पेपर सॉल्व किए थे. वे इसमें केस स्टडी और एग्जाम्पल्स कोट करने की सलाह भी देते हैं. अंत में मंदार यही एडवाइज देते हैं कि सबकुछ प्लान करके चलिए ताकि बिल्कुल समय खराब न हो, परीक्षा को लार्जर देन लाइफ न मानिए. अपनी तरफ से पूरा प्रयास करिए पर इसका बहुत स्ट्रेस लेने की जरूरत नहीं है. पढ़ाई के बीच में ब्रेक लेते रहिए और यूपीएससी को लेकर कही गई किसी बात पर आंख मूंदकर भरोसा न कीजिए. आपका बैकग्राउंड कैसा रहा है या आप पढ़ने में कैसे हैं कुछ मैटर नहीं करता. जिस दिन आप कड़ी मेहनत के लिए खुद को तैयार कर लेते हैं रास्ते खुद ब खुद खुलते जाते हैं.

यह भी पढ़ें:

TNDTE Result 2021: तमिलनाडु पॉलिटेक्निक डिप्लोमा 2021 का परिणाम जारी, यहां करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
Government School Report : देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी
NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget