एक्सप्लोरर

CUET UG Exam 2023: परीक्षा के लिए ऐसे करें तैयारी, जरूर मिलेगी सफलता, फॉलो करें ये टिप्स

CUET 2023 Preparation Tips: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 की तैयारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जरूर होगा सेलेक्शन. यहां देखें प्रिपरेशन टिप्स.

How To Prepare For CUET 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कुछ समय पहले सीयूईटी 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया था. इसके मुताबिक इस साल की परीक्षा 21 मई से 31 मई 2023 के बीच आयोजित होगी. कैंडिडेट्स को बोर्ड एग्जाम के साथ ही इस परीक्षा की तैयारी भी करनी है. कुछ छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप बैलेंस भी बना सकते हैं और सीयूईटी में अच्छा स्कोर भी कर सकते हैं.

पहले समझ लें पैटर्न

किसी भी परीक्षा का हिस्सा बनने से पहले उसके पैटर्न को समझ लेना तैयारी करने का पहला स्टेप होता है. अगर आप अच्छे से तैयारी करेंगे और बढ़िया स्कोर करेंगे तो ही संस्थान अच्छा मिलेगा. इसलिए सबसे पहले एनटीए द्वारा जारी सिलेबस देख लें. ये पूरी तरह एनसीईआरटी के 12वीं के सिलेबस पर आधारित है.

परीक्षा का स्ट्रक्चर और मार्किंग भी पिछले साल वाली ही है. पेपर में तीन सेक्शन होंगे और हर सेक्शन से 50 प्रश्न आएंगे. सही आंसर के लिए +5 और गलत के लिए -1 अंक दिए जाएंगे.

अपनी प्रायॉरिटी सेट करें

सबसे पहले ठीक से सिलेबस देख लें और किस यूनिट को कितने अंक दिए गए हैं ये सब देखकर प्रायॉरिटी सेट करें और उसी हिसाब से तैयारी करें. अंक के आधार पर यूनिट को प्रिफरेंस दें. अपनी स्ट्रेंथ और वीकनेस के हिसाब से ये भी तय करें कि किस हिस्से को कितना समय देना है.

टाइम-टेबल बनाएं

अपने समय को ठीक से यूटिलाइज करने के लिए टाइम-टेबल बनाएं. किस एरिया को कितना समय देना है और कब तक कौन सा टॉपिक खत्म कर लेना है, ये सब कहीं नोट कर लें. इससे मोमेंटम ब्रेक नहीं होगा.

पिछले साल के मॉडल टेस्ट पेपर देखें

वे कैंडिडेट्स जो इस साल की सीयूईटी परीक्षा दे रहे हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे पिछले साल के प्रश्न-पत्र देखें. इससे आपको पता चलेगा कि किस यूनिट के कौन से टॉपिक से ज्यादा नंबर के सवाल आए थे.

इसके साथ ही सैम्पल पेपर खूब देखें और मॉक टेस्ट दें. इससे कैंडिडेट्स सो अपनी स्ट्रेंथ और वीकनेस पता चलती है. उन एरिया पर ज्यादा काम करें जहां आप लड़ख़ड़ा रहे हैं.

इन बातों का खास ध्यान रखें

उन सभी टॉपिक्स को पहचानें जिन पर आपको फोकस करना है. ऐसे टॉपिक्स को कवर करने के लिए स्ट्रेटजिक प्लान बनाएं और जो टॉपिक कठिन हों उन्हें रिवाइज करें. मॉक टेस्ट दें इससे आप टाइम मैनेजमेंट भी सीखेंगे. पेपर पैटर्न को समझने के बाद सही किताबों का चुनाव करें और सिस्टेमेटिक वे में तैयारी शुरू करें. पिछले साल का पेपर देखें इससे बहुत फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: यहां है सरकारी नौकरियों की भरमार 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget