एक्सप्लोरर

जादूगर बनने के लिए कौन-सा कोर्स करना जरूरी? देश-विदेश के इन कॉलेजों में सिखाया जाता है मैजिक

जादू अब सिर्फ बच्चों की खेल नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल करियर का नया जरिया बन चुका है. भारत में कई संस्थानों से मैजिक सीखकर हर महीने लाखों की कमाई की जा सकती है.

अगर आप कुछ अलग और हटकर सीखना चाहते हैं, तो "जादू" यानी मैजिक आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है. आज के दौर में यह सिर्फ बच्चों को खुश करने वाली कला नहीं रही, बल्कि एक प्रोफेशनल करियर के रूप में तेजी से उभर रही है. अब लोग न सिर्फ स्टेज पर, बल्कि सोशल मीडिया, यूट्यूब और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपने जादू से कमाल दिखा रहे हैं और अच्छी कमाई कर रहे हैं.

कहां से सीख सकते हैं जादू?

भारत में कई संस्थान हैं जो मैजिक सिखाते हैं. इनमें से कुछ प्रमुख हैं – Academy of Magical Sciences (केरल), Magic World (कोलकाता), Delhi School of Magic और Sangeeta School of Magic (गुरुग्राम). यहां पर आप कार्ड ट्रिक, स्टेज मैजिक, इल्यूजन, मेंटलिज्म जैसी तमाम ट्रिक्स सीख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: एक दिन में कितना कमा लेते हैं Apple के नए COO सबीह खान, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

अगर आप ऑफलाइन नहीं जा सकते तो यूट्यूब, Superprof जैसी वेबसाइट और कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध हैं, जहां से आप वीडियो के जरिए जादू की ट्रेनिंग ले सकते हैं.

कितना खर्च होगा?

जादू सीखने की फीस बहुत ज्यादा नहीं होती. सामान्य तौर पर 300 रुपये से 2000 रुपये तक प्रति क्लास खर्च आता है. कुछ कोर्स 3 से 6 महीने के होते हैं, जबकि कुछ डिप्लोमा या प्रोफेशनल ट्रेनिंग 1 से 2 साल तक चलती है. ऑनलाइन कोर्स में फीस और भी किफायती हो सकती है, जहां कुछ प्लेटफॉर्म पर 500 रुपये से 2000 रुपये प्रति घंटा में ट्रेनिंग मिल जाती है.

कितना कमा सकते हैं?

जादू सीखने के बाद आप बच्चों की बर्थडे पार्टी, कॉर्पोरेट इवेंट, शादी समारोह और स्टेज शो में परफॉर्म करके अच्छी कमाई कर सकते हैं. एक प्रोफेशनल मैजिशियन शुरुआत में सालाना 5-6 लाख तक कमा सकता है. वहीं, अनुभव और नाम के साथ यह कमाई 10 लाख से ऊपर भी जा सकती है. आजकल सोशल मीडिया भी एक बड़ा मंच बन गया है. इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स और लाइव शो से भी लोग बड़ी संख्या में दर्शक और स्पॉन्सर पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- पंजाब में निकली 2000 PTI पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता, उम्र सीमा और आवेदन प्रक्रिया

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
Jamia CDOE Admission: जामिया से CDOE करने का सुनहरा मौका, इस तारीख से पहले करें आवेदन
जामिया से CDOE करने का सुनहरा मौका, इस तारीख से पहले करें आवेदन
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में निकली 395 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त अंतिम तिथि
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में निकली 395 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त अंतिम तिथि
JPSC में लगे धांधली के ये आरोप, जानें परीक्षा के बाद कैसे भरवाते थे OMR शीट?
JPSC में लगे धांधली के ये आरोप, जानें परीक्षा के बाद कैसे भरवाते थे OMR शीट?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget