एक्सप्लोरर

UP scholarship 2025-26: यूपी सरकार ने फिर खोला स्कॉलरशिप पोर्टल, ये छात्र कर सकते हैं अप्लाई

UP scholarship 2025-26: यूपी सरकार की स्कॉलरशिप योजना का लाभ जनरल कैटेगरी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ट्रांसजेंडर समुदाय के छात्रों को मिलेगा.

UP scholarship 2025-26: उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति से वंचित रह गए हजारों छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है. समाज कल्याण विभाग की ओर से शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का पोर्टल एक बार फिर खोल दिया है. इसका उद्देश्य उन छात्रों को मौका देना है, जो तकनीकी या फिर दूसरे कारणों से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे.

सरकार का कहना है की इस फैसले के जरिए सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी एलिजिबल छात्र सिर्फ प्रक्रिया या तकनीकी दिक्कत की वजह से योजना के लाभ से वंचित न रह जाए. पोर्टल दोबारा खुलने पर ऐसे छात्र फिर से आवेदन कर सकेंगे और आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे. 

किन छात्रों को मिलेगा योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ जनरल कैटेगरी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ट्रांसजेंडर समुदाय की छात्रों को मिलेगा. सरकार का फोकस खासतौर पर उन विद्यार्थियों पर हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर है और पढ़ाई जारी रखने में दिक्कतें झेल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-डायनेमिक प्राइसिंग का गणित: अब फ्लाइट टिकट बुक करने का सही समय क्या?

पिछली बार इतने छात्रों को मिला था फायदा 

समाज कल्याण विभाग के अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी इस योजना के लिए इस बार की तरह पोर्टल दोबारा खोला गया था. उस दौरान 53,041 छात्रों को कुल 81.12 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति दी गई थी. इनमें 25,395 एससी छात्रों को 30.65 करोड़ रुपये और 27,640 जनरल कैटेगरी के छात्रों को 50.47 करोड़ रुपये की सहायता मिली थी. इसे लेकर राज्य के समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी छात्र आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े और हर जरूरतमंद तक शिक्षा का लाभ पहुंचे.

यूपी स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए डॉक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड 
  • वैलिड आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पिछले साल की मार्कशीट
  • चालू वर्ष की फीस रसीद
  • पासपोर्ट साइज की फोटो
  • एक्टिव मोबाइल नंबर

कैसे करें आवेदन? 

  • दूसरे मौके के दौरान आवेदन के लिए छात्र ऑफिशियल पोर्टल scholarship.up.gov.in पर जाएं .
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें.
  • अब अपनी एजुकेशनल इंफॉर्मेशन डाले और पर्सनल डिटेल भरें.
  • इसके बाद योजना के लिए मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बार सारी डिटेल फिर से चेक करके फॉर्म को सबमिट कर दें.
  • इसके बाद आवेदन की हार्ड कॉपी प्रिंट कराकर इसे अपने इंस्टिट्यूट में जमा कराएं. 

ये भी पढ़ें-सरकार का बड़ा ऐलान! सोने की खरीदारी को लेकर बदलेंगे नियम, ग्राहकों पर क्या होगा असर?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
सरकारी MBBS कॉलेज में एडमिशन के लिए कितने नंबर हो सकते हैं जरूरी, जानें संभावित कटऑफ
सरकारी MBBS कॉलेज में एडमिशन के लिए कितने नंबर हो सकते हैं जरूरी, जानें संभावित कटऑफ
आरआरबी जेई CBT 2 आंसर की जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
आरआरबी जेई CBT 2 आंसर की जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget