एक्सप्लोरर

डायनेमिक प्राइसिंग का गणित: अब फ्लाइट टिकट बुक करने का सही समय क्या?

कभी आपने देखा होगा कि फ्लाइट का किराया कुछ ही मिनटों में बदल जाता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एयरलाइंस एक तय कीमत नहीं रखती. आइए जानते हैं, इस गणित के विषय में...

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • फ्लाइट किराए मांग, उपलब्धता, समय अनुसार बदलते रहते हैं।
  • यात्रियों की कम संख्या, खाली सीटें दाम घटाती हैं।
  • घरेलू यात्रा 1-3 महीने, अंतर्राष्ट्रीय 2-8 महीने पहले बुक करें।
  • वीकडेज, कनेक्टिंग फ्लाइट्स, प्राइस अलर्ट से मिलती है बचत।

Flight Ticket Booking Tips: कभी आपने देखा होगा कि फ्लाइट का किराया कुछ ही मिनटों में बदल जाता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एयरलाइंस एक तय कीमत नहीं रखती. कंपनियां मांग, सीटों की उपलब्धता और समय के हिसाब से किराया ऊपर-नीचे करती रहती हैं. इसे ही डायनेमिक प्राइसिंग कहते है. इसी वजह से एक ही टिकट कभी सस्ता दिखता है तो कुछ देर बाद महंगा हो जाता है.

इसलिए फ्लाइट बुक करते समय सही टाइमिंग बहुत मायने रखती है. अगर आपको यह समझ आ जाए कि कब कीमतें कम हो सकती हैं और किन बातों का असर पड़ता है, तो आप आसानी से सस्ती टिकट बुक कर सकते हैं. साथ ही पैसों की बचत कर सकते हैं. आइए जानते हैं, इस गणित के विषय में...

किन हालात में मिलती है सस्ती फ्लाइट?

फ्लाइट टिकट सस्ते मिलने का कोई एक तय दिन नहीं होता, क्योंकि इनके दाम कई चीजों पर निर्भर करते हैं. जब किसी रूट पर यात्रियों की संख्या कम होती है या फिर सीटें खाली रह जाती हैं तो एयरलाइंस कंपनियां कीमत घटा सकती हैं.

कभी-कभी कैंसिलेशन के बाद भी किराया घटाया जाता है. इसके अलावा फेस्टिव ऑफर, फ्लैश सेल या लिमिटेड टाइम डिस्काउंट के दौरान भी टिकट कम कीमत में मिल सकते हैं. इसलिए ऐसे मौकों पर नजर रखना फायदे का सौदा साबित हो सकता है. 

सही समय पर करें फ्लाइट बुकिंग

आम तौर पर घरेलू यात्रा के लिए 1 से 3 महीने पहले टिकट बुक करना सही माना जाता है. जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए 2 से 8 महीने पहले बुकिंग करना बेहतर रहता है.

इस समय पर टिकट लेने से आपको कीमत और उपलब्धता के बीच अच्छा बैलेंस मिल सकता है. हालांकि, हर बार फ्लाइट टिकट बहुत ज्यादा पहले खरीदना फायदेमंद नहीं होता है. 

सस्ती फ्लाइट पाने के आसान तरीके

अगर आप कम कीमत में फ्लाइट बुक करना चाहते हैं, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखना मददगार हो सकता है. वीकडेज में टिकट अक्सर सस्ती मिलती है. वहीं कनेक्टिंग फ्लाइट्स चुनने पर भी खर्च कम हो सकता है. इसके अलावा बुकिंग वेबसाइट या ऐप पर प्राइस अलर्ट सेट करने से आपको सस्ते किराए की जानकारी समय पर मिल जाती है.

साथ ही एयरलाइंस की वेबसाइट पर चल रहे ऑफर और डिस्काउंट कोड जरूर चेक करते रहना चाहिए. अगर आप राउंड ट्रिप टिकट लेंगे तो यह भी कई बार सस्ता पड़ता है.  

यह भी पढ़ें: सैलरी आते ही हो जाती है खत्म? इन 5 आदतों को बदलें और महीने के आखिरी हफ्ते की 'कंगाली' को कहें अलविदा

 

सुगम कुमार सिंह पिछले करीब  3.5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. इस समय एबीपी लाइव में बिजनेस की खबरों पर नजर रखते हैं. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म की डिग्री प्राप्त की है.  करियर के शुरुआती दो साल उन्होंने जमशेदपुर में क्षेत्रीय पत्रकारिता करके बिताया है. जहां उन्होंने रिपोर्टिंग और न्यूज लेखन का अनुभव हासिल किया. काम के अलावा भारतीय व विश्व सिनेमा देखना और क्रिकेट खेलना रुचियों में शामिल हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम बिजली बिल वाले घर में 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना सही या पैसे की बर्बादी?
कम बिजली बिल वाले घर में 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना सही या पैसे की बर्बादी?
हरिद्वार के लिए नई ट्रेनों का ऐलान, किन शहरों को जोड़ेंगी? समझें टाइम टेबल
हरिद्वार के लिए नई ट्रेनों का ऐलान, किन शहरों को जोड़ेंगी? समझें टाइम टेबल
आपकी सैलरी 25000 से कम है? जानें EPFO के पेंशन नियमों में क्या हुआ बदलाव
आपकी सैलरी 25000 से कम है? जानें EPFO के पेंशन नियमों में क्या हुआ बदलाव
नवंबर से बढ़कर आएंगे बिजली बिल, जनता से होगी 5420 करोड़ की वसूली
नवंबर से बढ़कर आएंगे बिजली बिल, जनता से होगी 5420 करोड़ की वसूली

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J-K और लद्दाख के बर्फ से ढके इलाकों में जनगणना पूरी, निदेशक ने दी जानकारी
J-K और लद्दाख के बर्फ से ढके इलाकों में जनगणना पूरी, निदेशक ने दी जानकारी
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
वृंदावन में बड़ा हादसा, गुरुकुलम के 4 बच्चों की मौत, टैंक की कर रहे थे सफाई
वृंदावन में बड़ा हादसा, गुरुकुलम के 4 बच्चों की मौत, टैंक की कर रहे थे सफाई
दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, कब मिलेगी राहत? जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, कब मिलेगी राहत? जानें IMD का अपडेट
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
Embed widget