एक्सप्लोरर

Teachers Day 2023 Quotes: इन खास संदेशों से अपने शिक्षकों को दें टीचर्स ​डे की शुभकामनाएं, ऐसे करें विश

Teachers Day 2023 Quotes in Hindi: शिक्षक दिवस 2023 के खास मौके पर अपने गुरुजनों को यहां दिए गए टीचर्स ​डे कोट्स भेजकर आप भी टीचर्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Teachers Day 2023: हर किसी व्यक्ति के जीवन में कोई ना कोई शिक्षक उसका पसंदीदा होता है, चाहे वह फिर स्कूल के दिनों की बात हो या फिर कॉलेज के दिनों की. छात्रों और शिक्षकों के अनमोल रिश्ते को मजबूत करने के साथ ही शिक्षकों को सम्मान देने के लिए शिक्षक दिवस को मनाया जाता है. टीचर्स डे प्रत्येक वर्ष 5 सितम्बर को मनाया जाता है. इस दिन स्कूलों, कॉलेजों व अन्य स्थानों पर विभिन्न सांस्कृतिक व सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

5 सितम्बर को ही क्यों मनाते हैं शिक्षक दिवस

हर साल 5 सितंबर को मनाने के पीछे एक खास कारण भी है. बता दें कि इस दिन साल 1888 में स्वतंत्र भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था. डॉ. राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति होने के साथ-साथ पहले उपराष्ट्रपति, एक दार्शनिक, प्रसिद्ध विद्वान, भारत रत्न प्राप्तकर्ता, भारतीय संस्कृति के संवाहक, शिक्षाविद थे. वे हमेशा मानते थे कि शिक्षा के प्रति सभी को समर्पित रहना चाहिए. उनका कहना था कि सभी को निरंतर सीखने की प्रवृत्ति बनाई रखनी चाहिए.

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का कहना था कि जिस व्यक्ति के पास नॉलेज और स्किल्स दोनों हैं उस व्यक्ति के सामने हमेशा कोई न कोई मार्ग खुला रहता है. शिक्षक दिवस के अवसर को खास बनाने के लिए आप भी अपने शिक्षकों को यहां दिए गए टीचर्स डे कोट्स भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.

गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः
गुरुर्देवो महेश्वरः.
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म
तस्मै श्री गुरवे नमः..
गुरु ब्रह्मा हैं, गुरु विष्णु हैं, गुरु ही शंकर हैं.
गुरु ही साक्षात् परब्रह्म हैं, उन सद्गुरु को मेरा प्रणाम.
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

गुरु तेरे उपकार का,
कैसे चुकाऊं मैं मोल,
लाख कीमती धन भला,
गुरु हैं मेरे अनमोल
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान,
जो करता है वीरों का निर्माण.
जो बनाता है इंसान को इंसान,
ऐसे गुरु को हम करते हैं प्रणाम.
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

नहीं हैं शब्द कैसे करूं धन्यवाद,
बस चाहिए हर पल आप सबका आशीर्वाद.
हूं जहां आज मैं उसमें है बड़ा योगदान,
आप सबका जिन्होंने दिया मुझे इतना ज्ञान.
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

अक्षर-अक्षर हमें सिखाते
शब्द-शब्द का अर्थ बताते
कभी प्यार से कभी डांट से
जीवन जीना हमें सिखाते!
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गुमनामी के अंधेरे में था, पहचान बना दिया
दुनिया के गम से मुझे, अनजान बना दिया
उनकी ऐसी कृपा हुई
गुरु ने मुझे एक अच्छा इंसान बना दिया!
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें- क्रिकेट मैच में जो स्कोर अपडेट करता है, वो कैसे बनते हैं, कितनी होती है उनकी सैलरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
Jamia CDOE Admission: जामिया से CDOE करने का सुनहरा मौका, इस तारीख से पहले करें आवेदन
जामिया से CDOE करने का सुनहरा मौका, इस तारीख से पहले करें आवेदन
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में निकली 395 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त अंतिम तिथि
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में निकली 395 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त अंतिम तिथि
JPSC में लगे धांधली के ये आरोप, जानें परीक्षा के बाद कैसे भरवाते थे OMR शीट?
JPSC में लगे धांधली के ये आरोप, जानें परीक्षा के बाद कैसे भरवाते थे OMR शीट?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
Embed widget