एक्सप्लोरर

गेट 2027 के लिए आज आखिरी मौका, रात तक भर दें आवेदन फॉर्म

IIT मद्रास की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2027 के लिए आवेदन की बढ़ाई गई आखिरी समय सीमा आज खत्म होने रही है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया, वह आज आवेदन कर सकते हैं.

गेट 2027 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज आवेदन का आखिरी मौका है. आईआईटी मद्रास की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2027 के लिए आवेदन की बढ़ाई गई आखिरी समय सीमा आज यानी 5 अक्टूबर को खत्म होने जा रही है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह आज रात तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं आपको बता दें कि गेट स्कोर का इस्तेमाल आईआईटी-आईआईएससी और दूसरे संस्थानाें में पोस्ट ग्रेजुएट और डॉक्टरेट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाता है. कुछ पब्लिक क्षेत्र की कंपनियां भी भर्ती के लिए गेट स्कोर का इस्तेमाल करती है.

गेट 2027 के लिए सामान्य आवेदन प्रक्रिया के बाद आवेदन की समय सीमा बढ़ाई गई थी. वहीं 5 अक्टूबर तक आवेदन करने पर लेट फीस लागू नहीं होगी. इसके बाद लेट फीस के साथ आवेदन की सुविधा 12 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी. बिना लेट फीस के एक पेपर के लिए महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 1000 रुपये, जबकि अन्य उम्मीदवारों को 2000 रुपये फीस देनी होगी. दो पेपर के लिए यह फीस 4000 रुपये हैं. वहीं आज आवेदन की तारीख निकलने के बाद एक पेपर के लिए महिला, एसटी, एससी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये और दूसरे उम्मीदवारों के लिए 2500 रुपये फीस देनी होगी.

ऐसे भरे गेट 2027 का फॉर्म 

  • गेट 2027 का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाएं. 
  • अब यहां पर गेट 2027 के लिए एप्लीकेशन पोर्टल खोलें.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर जरूरी जानकारी दर्ज करें. 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • अब उम्मीदवारों को अपना पेपर और पसंदीदा परीक्षा शहर चुनना होगा. 
  • इसके बाद निर्धारित प्रारूप में फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • लास्ट में फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें 

ये भी पढ़ें-CUET UG का पैटर्न बदलने की तैयारी में NTA, घट सकती है सवालों की संख्या

किन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत?

आवेदन के दौरान उम्मीदवार की लाइव फोटो भी ली जाएगी. इसलिए कैमरे की सुविधा वाले मोबाइल या कंप्यूटर का इस्तेमाल करना होगा. इसके अलावा निर्धारित प्रारूप में फोटो और सिग्नेचर, पहचान संबंधी डॉक्यूमेंट और जरूरी कैटेगरी के अनुसार पीडब्ल्यूडी जैसे प्रमाण पत्र तैयार रखने होंगे. इसके अलावा एससी, एसटी उम्मीदवारों को संबंधित प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा. परीक्षा केंद्र पर वहीं मूल पहचान पत्र लेकर जाना होगा, जिसका इस्तेमाल आवेदन में वेरिफिकेशन के लिए किया गया है. 

14 से 21 अक्टूबर तक खुलेगी करेक्शन विंडो 

आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में निर्धारित बदलाव करने का एक और मौका मिलेगा. गेट 2027 की एप्लीकेशन विंडो 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक खुली रहेंगी. इस दौरान निर्धारित जानकारी में अनुमत सुधार किया जा सकते हैं. वहीं गेट 2027 परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20, और 21 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-उत्तराखंड में 10 शिक्षक बर्खास्त, फर्जी डॉक्यूमेंट से कर रहे थे नौकरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अब दिल्ली यूनिवर्सिटी सिखाएगी फिल्म बनाना, कब से शुरू होगा कोर्स?
अब दिल्ली यूनिवर्सिटी सिखाएगी फिल्म बनाना, कब से शुरू होगा कोर्स?
JEE एडवांस में बेटियों का दबदबा, 6 साल बाद 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई
JEE एडवांस में बेटियों का दबदबा, 6 साल बाद 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई
नए वायुसेना अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की सैलरी कितनी, क्या मिलती हैं सुविधाएं?
नए वायुसेना अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित की सैलरी कितनी, क्या मिलती हैं सुविधाएं?
पंजाब 10-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे पेपर
पंजाब 10-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे पेपर
Advertisement

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget