एक्सप्लोरर

April 2026 School Holidays: बच्चों के लिए खुशखबरी,अप्रैल में मिलेंगी ढेर सारी छुट्टियां, पूरी लिस्ट देखें

April 2026 School Holidays: अप्रैल 2026 में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को कई छुट्टियों का मजा मिलने वाला है. जानिए कब-कब स्कूल बंद रहेंगे.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अप्रैल में नए सेशन के साथ स्कूल खुलेंगे, पढ़ाई शुरू होगी.
  • महीने में गुड फ्राइडे, ईस्टर, बैसाखी, अंबेडकर जयंती पर अवकाश.
  • विभिन्न राज्यों में स्थानीय नववर्ष व पर्वों पर स्कूल बंद रहेंगे.
  • अप्रैल के अंत में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा संभव है.

अप्रैल का महीना हर छात्र के लिए नई शुरुआत लेकर आता है. नए सेशन की शुरुआत, नई क्लास और पढ़ाई का नया शेड्यूल इसी समय शुरू होता है. हालांकि इस व्यस्त माहौल के बीच छात्रों को कुछ जरूरी छुट्टियां भी मिलती हैं, जो उन्हें थोड़ा आराम और त्योहारों का आनंद लेने का मौका देती हैं.

पढ़ाई के बीच मिलेंगी राहत भरी छुट्टियां

अप्रैल में स्कूलों में पढ़ाई तेजी से शुरू हो जाती है. नए सिलेबस के साथ क्लासेस लगती हैं और कई जगह टेस्ट की तैयारी भी होती है. लेकिन इसी दौरान कुछ छुट्टियां भी आती हैं, जिससे बच्चों को ब्रेक मिल जाता है.हर हफ्ते रविवार की छुट्टी तो रहती ही है, इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी कई स्कूल बंद रहते हैं.

अप्रैल 2026 की मुख्य छुट्टियां

महीने की शुरुआत 1 अप्रैल से होती है, जिसे कुछ राज्यों में स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है. 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर देश के कई हिस्सों में स्कूल बंद रहेंगे.5 अप्रैल को ईस्टर और 6 अप्रैल को ईस्टर के बाद का दिन कुछ राज्यों में छुट्टी के रूप में मनाया जाता है.13 अप्रैल को बैसाखी का त्योहार उत्तर भारत के कई राज्यों में मनाया जाएगा.14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के कारण देशभर में अवकाश रहेगा. इसी दिन दक्षिण भारत में नववर्ष भी मनाया जाता है.15 अप्रैल को अलग-अलग राज्यों में नए साल और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण छुट्टियां देखी जा सकती हैं. इसके अलावा 20 और 21 अप्रैल को भी कुछ राज्यों में विशेष पर्वों के चलते स्कूल बंद रह सकते हैं.

यह भी पढ़ें -  Fashion Designing Course: 10वीं के बाद फैशन डिजाइनर कैसे बने? जानिए पढ़ाई, फीस और एडमिशन का पूरा प्रोसेस

इन त्योहारों का क्या है महत्व?

  • अप्रैल में आने वाले ये त्योहार अलग-अलग धर्म और संस्कृतियों से जुड़े हैं.गुड फ्राइडे और ईस्टर ईसाई धर्म के प्रमुख पर्व हैं.
  • बैसाखी किसानों और सिख समुदाय के लिए खास महत्व रखती है.वहीं अंबेडकर जयंती सामाजिक समानता और संविधान के सम्मान का प्रतीक है.
  • दक्षिण और पूर्व भारत में मनाए जाने वाले नववर्ष त्योहार नई शुरुआत और खुशहाली का संकेत माने जाते हैं.

महीने के अंत में मिल सकती है लंबी छुट्टी

अप्रैल के आखिर में गर्मी बढ़ने लगती है.ऐसे में कई राज्यों में स्कूल गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर सकते हैं. हालांकि इसकी तारीखें हर राज्य और स्कूल के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं.

यह छुट्टियों की सूची सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार की गई है.अलग-अलग राज्यों और स्कूलों में छुट्टियों में बदलाव संभव है.इसलिए छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल की आधिकारिक सूचना जरूर चेक करें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें - Punjab School SMS alert System: बच्चा या टीचर गैरहाजिर तो पैरेंट्स को जाएगा SMS, पंजाब के स्कूलों में 1 अप्रैल से नई व्यवस्था

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget