एक्सप्लोरर

भारत या पाकिस्तान किस देश के विदेश मंत्री हैं ज्यादा पढ़े-लिखे? जानें किसने कहां से ली है एजुकेशन

भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री पढ़ाई और अनुभव दोनों में बहुत ही माहिर हैं. डॉ. एस. जयशंकर ने राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में पीएचडी की है, जबकि इशाक डार ने कॉमर्स में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी पढ़ाई पूरी की.

भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों के विदेश मंत्री न केवल राजनयिक मामलों में माहिर हैं, बल्कि पढ़ाई में भी शानदार रिकार्ड रखते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और पाकिस्तान के  विदेश मंत्री इशाक डार कितने पढ़े-लिखे हैं. आइए जानते हैं...

डॉ. एस. जयशंकर 30 मई 2019 से भारत के विदेश मंत्री हैं. राज्यसभा के सदस्य जयशंकर ने अपने करियर की शुरुआत भारतीय विदेश सेवा (IFS) से की थी. उन्होंने देश के लिए कई देशों में राजनयिक पद संभाले, जैसे अमेरिका, चीन, सिंगापुर, चेक गणराज्य, मॉस्को, कोलंबो, बुडापेस्ट और टोक्यो.  डॉ. जयशंकर की पढ़ाई भी उनके करियर की तरह शानदार रही है. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से इंटरनेशनल रिलेशंस में एम.फिल. और पीएचडी की डिग्री हासिल की. उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 2019 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया.

कितनी भाषाएं जानते हैं डॉ. एस. जयशंकर?

डॉ. जयशंकर कई भाषाओं में पारंगत हैं हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, रूसी, जापानी और थोड़ी बहुत हंगेरियन. उनके अनुभव और भाषाई ज्ञान ने उन्हें विदेश नीति में बेहद सक्षम बनाया. डॉ. जयशंकर ने अपनी किताबें भी लिखी हैं, जो काफी सराही गई हैं. इन किताबों में उन्होंने भारत की विदेश नीति और वैश्विक संबंधों को समझाने की कोशिश की है.

इशाक डार की मिले थे गोल्ड मेडल  

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का जन्म 13 मई 1950 को लाहौर, पंजाब में हुआ. वे एक पंजाबी परिवार से हैं. इशाक डार ने अपनी पढ़ाई कॉमर्स में की. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब, लाहौर के हेली कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बी.कॉम की डिग्री हासिल की. यहां उन्होंने 1966 से 1969 तक पढ़ाई की और अपनी मेहनत से खुद को साबित किया. उनकी मेहनत और प्रतिभा को विश्वविद्यालय ने भी सराहा. उन्हें दो मेरिट गोल्ड मेडल दिए गए और बी.कॉम (ऑनर्स) में पहले स्थान पर आने के कारण ऑनर रोल में शामिल किया गया. ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लगातार  इशाक डार चर्चा में हैं वे लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे है.

यह भी पढ़ें: सूर्य कुमार यादव या शुभमन गिल... एशिया कप के लिए सेलेक्ट हुई इंडियन टीम के कप्तान या उप कप्तान में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
झारखंड में अब तक 44 एग्जाम रद्द, जानिए कितनों की गई नौकरी और अब आगे क्या?
झारखंड में अब तक 44 एग्जाम रद्द, जानिए कितनों की गई नौकरी और अब आगे क्या?
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget