एक्सप्लोरर

ADM या SDM... किसके पास होती है ज्यादा पावर? खुद ही देख लें रिपोर्ट कार्ड

एसडीएम एक आईएएस ऑफिसर होता है, ज्यादातर प्रोबेशनरी आईएएस को यही पद दिया जाता है. SDM यानी सब डिविजनल मजिस्ट्रेट होता है. इस पद को छोटे शहरों और कस्बों के लिए जिम्मेदार बनाया जाता है.

UPSC और PCS परीक्षा पास करके अधिकारी बनने का ख्वाब संजो रहे युवाओं के साथ-साथ देश के हर नागरिक को इन अधिकारियों के पदों को लेकर जानकारी होना जरूरी हो जाता है. हो ना हो ADM और SDM ऐसे अधिकारी होते हैं, जिनसे आम जनता को कभी ना कभी काम पड़ता ही पड़ता है. ऐसे में आज हम आपको ADM और SDM के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं. एडीएम और एसडीएम के क्या काम होते हैं और इनमें से कौन होता है ज्यादा पावरफुल, ये आप इस आर्टिकल में जान पाएंगे.

कौन होता है SDM

एसडीएम यानी सब डिविजनल मजिस्ट्रेट. यह जिला स्तर के नीचे यानी तहसील स्तर पर सबसे बड़ा प्रशासनिक पद होता है. एक आईएएस अधिकारी की ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग ज्यादातार बतौर SDM ही होती है. हालांकि, अच्छी मेरिट (20 के नीचे) वाले पीसीएस रैंक के अधिकारी को भी एसडीएम पद पर पोस्टिंग मिलती है. इस पद को छोटे कस्बों या फिर तहसील स्तर की प्रशासनिक जिम्मेदारियों के लिए बनाया जाता है. एसडीएम एक रेवेन्यू डिवीजन या सब डिवीजन के लिए जिम्मेदार होता है, यह एडीएम से नीचे का पद है और एडीएम के आदेशानुसार प्रशासन की कार्रवाई करता है. कई बड़े शहरों में भी एसडीएम की तैनाती होती है, लेकिन वह डीएम और एडीएम के आदेशों की पालन करता है. 

यह भी पढ़ें: बर्तन धोने से लेकर रोटियां बेलने तक... हर काम करती है ये बंदरिया, लोग बोले- घर की छोटी बेटी है

ये होती है एडीएम की पावर

एडीएम एक आईएएस अधिकारी का पद होता है जिसे एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट भी कहा जाता है. हालांकि, राज्य सिविल सेवा का सीनियर अधिकारी की भी एडीएम पद पर तैनाती की जा सकती है. एसडीएम की तैनाती उन शहरों में की जाती है जहां एरिया और आबादी ज्यादा होते हैं. ऐसे इलाकों को संभालने के लिए कलेक्टर यानी डीएम काफी नहीं होते, इसलिए उन्हें अपने सहायक के तौर पर सरकार एडीएम उपलब्ध कराती है, जो कि कलेक्टर के आदेशानुसार एक जिले का संचालन करते हैं. किसी भी जिले में जिलाधिकारी के बाद एडीएम दूसरा सबसे बड़ा प्रशासनिक अधिकारी होता है. डीएम की अनुपस्थिति में वह सभी प्रशासनिक दायित्यों का निर्वहन करता है.  

एसडीएम के सब डिवीजन में जितने तहसीलदार होते हैं, सब एसडीएम के अधीन काम करते हैं. एसडीएम को तहसीलदार और डीएम के बीच कड़ी माना जाता है. एसडीएम के पास कई जिम्‍मेदारियां होती हैं जैसे राजस्‍व कार्य, विवाह पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण, डोमिसाइल जैसे प्रमाणपत्र जारी करना आदि. हालांकि, एसडीएम पूरे जिले के लिए जिम्मेदार नहीं होता है, जबकि एडीएम पूरे जिले के लिए जिम्मेदार होता है.

यह भी पढ़ें: इस डांस को देखने के लिए आंखें नहीं कलेजा चाहिए! 'आज की रात' पर शख्स ने किया ऐसा डांस, लोगों को आ गई शर्म

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Special TET 2026: ड्यूटी की चिंता छोड़ दे टीचर्स, स्पेशल टीईटी परीक्षा देने के लिए सरकार ने दी विशेष छुट्टी
ड्यूटी की चिंता छोड़ दे टीचर्स, स्पेशल टीईटी परीक्षा देने के लिए सरकार ने दी विशेष छुट्टी
NEET UG Stray Vacancy Round: MBBS की 2000 खाली सीटों के लिए हो रहा स्पेशल स्ट्रे राउंड, 2 नवंबर तक करें आवेदन
MBBS की 2000 खाली सीटों के लिए हो रहा स्पेशल स्ट्रे राउंड, 2 नवंबर तक करें आवेदन
शिक्षक भर्ती के नियम बदलने की तैयारी, अब 4 साल का ITEP कोर्स करने वाले भी बनेंगे शिक्षक 
शिक्षक भर्ती के नियम बदलने की तैयारी, अब 4 साल का ITEP कोर्स करने वाले भी बनेंगे शिक्षक 
India Post Recruitment 2026: डाक विभाग में 10वीं पास के लिए निकली नौकरी, मिलेगी 63000 सैलरी
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए निकली नौकरी, मिलेगी 63000 सैलरी

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget