एक्सप्लोरर

12वीं के तुरंत बाद करें ये 3 डिप्लोमा कोर्स, घर बैठे मिलेगी मोटी सैलरी वाली नौकरी

आप 12वीं में हैं या पास कर चुके हैं और आगे पढ़ने के साथ-साथ पैसे भी कमाना चाहते हैं तो आपके लिए ये तीन डिप्लोमा कोर्स सबसे बेहतर हैं. इन्हें करने के बाद आपको एक बेहतर जॉब और अच्छी सैलरी मिलेगी.

आज के दौर में महंगाई अपने चरम पर है. इसलिए हर छात्र चाहता है कि 12वीं के बाद ही वह पैसे कमाने लगे. यही वजह है कि कई छात्र पढ़ाई छोड़ कर बिज़नस या फिर किसी और काम धंधे में लग जाते हैं. लेकिन अब आपको ऐसा नहीं करना है. आप 12वीं के बाद अगर एक अच्छी नौकरी करना चाहते हैं तो ये इन तीन डिप्लोमा कोर्स आपकी मदद कर सकते हैं. ये कोर्स करने के बाद आपको देश की कई बड़ी प्राइवेट कंपनियों की तरफ से नौकरी का ऑफर मिल सकता है, सबसे बड़ी बात कि अगर आपने इन कोर्सेज को अच्छी तरह से कर लिया और अपने स्किल्स को बेहतर ढंग से डेवलप कर लिया तो आपको लाखों के पैकेज के साथ विदेश में भी नौकरियां मिल सकती हैं.

साइबर सिक्योरिटी में डिप्लोमा

साइबर सिक्योरिटी (Cyber Security) में डिप्लोमा आप 12वीं के बाद ही कर सकते हैं. अगर आप टेक्नोलॉजी में जरा सा भी इंट्रेस्ट रखते हैं तो आपके लिए ये डिप्लोमा कोर्स सबसे बेहतर होगा. दरअसल, जितनी तेजी से दुनिया डिजिटल युग में प्रवेश कर रही है, उतनी ही तेजी से इसके खतरे भी सामने आ रहे हैं. आज अपराधी डिजिटल तरीके से ही लोगों को लूट रहे हैं, ऐसे में अगर आप इस सेक्टर में अपना करियर बनाते हैं तो आने वाला भविष्य आपका ही होगा. अगर आपने साइबर सिक्योरिटी में डिप्लोमा कर लिया तो ये तय है कि आपको आने वाले समय में मोटी सैलरी के साथ एक अच्छी नौकरी मिल जाएगी.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में डिप्लोमा

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) की मांग आज के दौर में सबसे ज्यादा है. हर क्षेत्र में आज इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है. यह कोर्स वैसे तो कंप्यूटर साइंस के अंतर्गत आता है, लेकिन कई ऑफलाइन और ऑनलाइन संस्थान ऐसे भी हैं, जो इस कोर्स में डिप्लोमा करवाते हैं. इस कोर्स में आपको सिखाया जाता है कि कैसे आप एक ऐसी टेक्नोलॉजी तैयार करें जो हर समस्या का हल कर दे. चैटजीपीटी, एलेक्सा और सिरी इसी टेक्नोलॉजी का ही उदाहरण हैं. अगर आप एक अच्छी और ज्यादा सैलरी वाली जॉब भविष्य में चाहते हैं तो इस कोर्स में डिप्लोमा कर सकते हैं

क्लाउड कंप्यूटिंग में डिप्लोमा

क्लाउड कंप्यूटिंग कोर्स के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं. इस कोर्स को भारत में ज्यादा कॉलेज या संस्थान कराते भी नहीं हैं. हालांकि, ऑनलाइन आप इस कोर्स को बड़े आराम से कर सकते हैं. दरअसल, क्लाउड कंप्यूटिंग (Cloud Computing) का कंप्यूटर की टेक्नोलॉजी में बहुत बड़ा रोल है. क्लाउड कंप्यूटिंग एक नेटवर्क होता है जिससे आपका डाटा तेजी से प्रोसेस होता है. इसी क्लाउड कंप्यूटिंग के जरिए आपके कंप्यूटर में सेव डाटा को सिक्योर भी  किया जाता है. यही वजह है कि इस सेक्टर के एक्सपर्ट का आज के दौर में ज्यादा डिमांड है. अगर इस कोर्स में आपने डिप्लोमा कर लिया और अपने स्किल्स को बेहतर कर लिया तो आप सालाना 12 से 15 लाख की नौकरी बड़े आराम से कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IIT छोड़िए... यूपी के इन 3 कॉलेजों से कर ली पढ़ाई तो समझो लाइफ सेट, मिलेगा लाखों का पैकेज

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget