एक्सप्लोरर

IIT छोड़िए... यूपी के इन 3 कॉलेजों से कर ली पढ़ाई तो समझो लाइफ सेट, मिलेगा लाखों का पैकेज

IIT में एडमिशन नहीं मिला तो इसका मतलब ये नहीं की आपकी जिंदगी खत्म हो गई. अगर आपने इसके अलावा यूपी के इन कॉलेजों में एडमिशन ले लिया तो आपको लाखों के पैकेज वाली नौकरी मिलनी तय है.

पूरे देश में इन दिनों जेईई मेन 2023 की परीक्षाएं चल रही हैं. छात्र किसी भी कीमत पर देश के आईआईटी कॉलेजों में अपना एडमिशन कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. हालांकि, जितने लाख छात्र जेईई मेन 2023 की परीक्षा दे रहे हैं, आईआईटी कॉलेजों में उतनी सीटें हैं नहीं. ऐसे में कई होनहार छात्रों को आईआईटी में एडमिशन नहीं मिल पाता. अब सवाल उठता है कि जिन छात्रों का आईआईटी में एडमिशन नहीं होगा, उनके लिए दूसरा ऑप्शन क्या है. तो आज हम आपको उत्तर प्रदेश के उन टॉप 5 कॉलेजों के बारे में बताएंगे जिनमें अगर आपने एडमिशन ले लिया तो आपको आईआईटी वाले छात्र से कम पैकेज वाली नौकरी नहीं मिलेगी. कई बार तो उनसे भी ज्यादा पैकेज वाली नौकरी मिल जाती है. चलिए जानते हैं उन टॉप 5 कॉलेजों के बारे में.

पहले नंबर पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी देश की कुछ सबसे शानदार विश्वविद्यालयों में से एक है. इस यूनिवर्सिटी को NIRF रैंकिंग 2022 में इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट में 54.7 नंबरों के साथ 37वीं रैंक हासिल हुई थी. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) एक सरकारी विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना सर सैयद अहमद खान ने 1875 में मुहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज के रूप में की थी. इस कॉलेज से अगर आपने बीटेक कर लिया तो और अच्छे नंबरों से पास हो गए तो आपको एक अच्छी सैलरी वाली जॉब मिलनी तय मानी जाती है.

दूसरे नंबर पर MNNIT, प्रयागराज

ऐसे तो प्रयागराज का नाम आते ही पढ़ाई के मामले में सबसे पहले ध्यान इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ओर ही जाता है. जिसे कभी पूरब का ऑक्सफोर्ड भी कहा जाता था. हालांकि, प्रयागराज में इसके अलावा भी कई बेहतरीन कॉलेज हैं. इनमें से एक है, मोती लाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNNIT). इस कॉलेज को NIRF रैंकिंग 2022 में इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट में 51.17 नंबरों के साथ 47वीं रैंक हासिल हुई थी. मोती लाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एक सरकारी कॉलेज है और इसकी स्थापना साल 1961 में की गई थी.

तीसरे नंबर पर IIIT, प्रयागराज

IIIT इलाहाबाद, जिसे अब IIIT प्रयागराज के नाम से जाना जाता है, उत्तर प्रदेश के कुछ सबसे शानदार इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंनफोरमेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) को NIRF रैंकिंग 2022 में इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट में 40.53 नंबरों के साथ 93वीं रैंक हासिल हुई थी.  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंनफोरमेशन टेक्नोलॉजी एक सरकारी कॉलेज है. इस कॉलेज की स्थापना साल 1999 में हुई थी.

ये भी पढ़ें: LIC में 9 हजार से अधिक पद पर निकली भर्ती, 10 फरवरी के पहले कर दें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CUET UG 2026: बायोमेट्रिक के बावजूद परीक्षा न दे पाए छात्रों को राहत, NTA देगा दूसरा मौका; नई डेट का ऐलान जल्द
CUET UG 2026: बायोमेट्रिक के बावजूद परीक्षा न दे पाए छात्रों को राहत, NTA देगा दूसरा मौका; नई डेट का ऐलान जल्द
CBSE मुख्यालय पर NSUI का प्रदर्शन, OSM मूल्यांकन प्रणाली में पारदर्शिता की मांग
CBSE मुख्यालय पर NSUI का प्रदर्शन, OSM मूल्यांकन प्रणाली में पारदर्शिता की मांग
NEET री-एग्जाम के लिए सेंटर्स पर हो सकती है पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती, NTA ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
NEET री-एग्जाम के लिए सेंटर्स पर हो सकती है पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती, NTA ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
CBSE का बड़ा अपडेट, अगले साल से DigiLocker पर मिलेंगी स्कैन की गई आंसर शीट
CBSE का बड़ा अपडेट, अगले साल से DigiLocker पर मिलेंगी स्कैन की गई आंसर शीट

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
Bikaner: दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
Embed widget