एक्सप्लोरर

डीयू-जामिया के संयुक्त कोर्स में मुस्लिम आरक्षण समाप्त करने का प्रस्ताव, पढ़ें क्या है मामला

डीयू-जामिया के संयुक्त कोर्स में मुस्लिम आरक्षण समाप्त करने का प्रस्ताव रखा गया है. मास्टर ऑफ साइंस में मुस्लिम रिजर्वेशन को हटाने का प्रस्ताव है. ये कोर्स मेटा यूनिवर्सिटी कॉन्सेप्ट के तहत है.

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के क्लस्टर इनोवेशन सेंटर (सीआईसी) ने मैथमेटिक्स एजुकेशन प्रोग्राम में मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी) में मुस्लिम रिजर्वेशन को हटाने का प्रस्ताव रखा है. ये कोर्स डीयू और जामिया मिलिया इस्लामिया के सहयोग से मेटा यूनिवर्सिटी कॉन्सेप्ट के तहत है. इस मामले को लेकर जल्द ही सीआईसी की गवर्निंग बॉडी में चर्चा की जाएगी.

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार यह प्रस्ताव सीआईसी की गवर्निंग बॉडी की बैठक में रखा जाएगा. जहां इसे आगे चलाने को लेकर बातचीत होगी. बताते चलने कि एमएससी प्रोग्राम 2013 में शुरू किया गया था. ये प्रोग्राम डीयू व जामिया के बीच आपसी सहयोग का प्रतीक है. फ़िलहाल इस कोर्स में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (CUET-PG) आयोजित किया जाता है.

खास बात ये है कि इस कोर्स में मुस्लिम कैंडिडेट्स के लिए आरक्षण का प्रावधान भी है. बता दें कि कुल 30 सीटों में से 12 सीटें अनरिजर्व कैटेगरी के लिए हैं. जबकि 6 ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर) के लिए. 4 सीटें मुस्लिम सामान्य के लिए, 3 ईडब्ल्यूएस के लिए, 2 अनुसूचित जातियों के लिए और बाकि अनुसूचित जनजातियों, मुस्लिम ओबीसी और मुस्लिम महिलाओं के लिए रिजर्व्ड रखी गई हैं.

डीयू के एक सीनियर अफसर ने कहा कि विश्वविद्यालय की नीतियों के अनुसार धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए. उनके अनुसार जब बात जातिगत आरक्षण की होती है तो हम वंचित वर्गों के लिए आरक्षण की बात करते हैं लेकिन धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए. पिछले कुछ सालों में एमएससी प्रोग्राम के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से कम्प्यूटराइज्ड हो गई है. जिसमें सभी छात्रों को जामिया की बजाय डीयू के माध्यम से एडमिशन दिया जाता है.

गवर्निंग बॉडी के पास प्रस्ताव

सीआईसी के एक अधिकारी ने बताया अब यह मुद्दा उठ रहा है कि चूंकि छात्रों को डीयू में प्रवेश मिल रहा है तो स्वाभाविक रूप से उन्हें डीयू की रिजर्वेशन पॉलिसी का पालन करना चाहिए. जो केवल डीयू में ही लागू होती है. यह प्रस्ताव अभी गवर्निंग बॉडी के पास है और एक बार निर्णय हो जाने पर इसे कुलपति के सामने पेश किया जाएगा.

क्या हुआ था तय

एमएससी प्रोग्राम जो मेटा यूनिवर्सिटी कॉन्सेप्ट के तहत आता है भारत में उच्च शिक्षा के लिए एक आदर्श बदलाव को दर्शाता है. सीआईसी इसका प्रबंधन करता है और इसके इंटर-यूनिवर्सिटी स्वभाव के बावजूद सीआईसी का मानना है कि डीयू की नीतियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. इस कोर्स की शुरुआत के समय यह तय किया गया था कि 50% छात्रों को डीयू में और बाकी 50% को जामिया में प्रवेश मिलेगा. हालांकि, वर्तमान में इस प्रोग्राम के लिए सीट आवंटन का मॉडल डीयू द्वारा तय किया जाता है.

यह भी पढ़ें- 

Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट अफसर के 1267 पदों पर भर्ती, मौका न गंवाएं!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ के परिषदीय स्कूलों में यू-ट्यूबर्स की एंट्री बैन, BSA का बड़ा आदेश
हापुड़ के परिषदीय स्कूलों में यू-ट्यूबर्स की एंट्री बैन, BSA का बड़ा आदेश
UPSC CDS 2 Admit Card 2026 जल्द होगा जारी, यहां चेक करें अपडेट
UPSC CDS 2 Admit Card 2026 जल्द होगा जारी, यहां चेक करें अपडेट
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
CGHS की सफाई, 27 से 31 अगस्त तक बंद नहीं होंगे वेलनेस सेंटर
CGHS की सफाई, 27 से 31 अगस्त तक बंद नहीं होंगे वेलनेस सेंटर

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory

Embed widget