एक्सप्लोरर

Delhi School Calendar: दिल्ली स्कूलों का नया कैलेंडर जारी, जानें कब से कब तक रहेंगी छुट्टियां; पढ़ें डिटेल्स

Delhi School Calendar: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने 2026-27 सत्र का स्कूल कैलेंडर जारी कर परीक्षाओं, छुट्टियों और दाखिला प्रक्रिया की पूरी रूपरेखा साफ कर दी है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • दिल्ली के सरकारी स्कूलों का 2026-27 का कैलेंडर जारी.
  • गर्मी, सर्दी की छुट्टियां और मध्यावधि परीक्षाएं तय.
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी समय शामिल.
  • कक्षा 11 व 6-9 में दाखिले के चरण निर्धारित.

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए नई शैक्षणिक साल की पूरी तस्वीर सामने आ गई है. डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन दिल्ली ने 2026-27 सेशन का स्कूल कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में पढ़ाई, परीक्षा, छुट्टियां, दाखिला प्रक्रिया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक सब कुछ साफ तारीखों के साथ बताया गया है. नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा और स्कूलों की दिनचर्या इसी योजना के अनुसार चलेगी.

कैलेंडर के अनुसार, गर्मी की छुट्टियां 11 मई से 30 जून तक रहेंगी. अक्टूबर में 17 से 19 तारीख तक अवकाश होगा. सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी से 15 जनवरी 2027 तक तय की गई हैं. वहीं कक्षा 3 से 12 तक की मध्यावधि परीक्षाएं 15 सितंबर से 13 अक्टूबर के बीच होंगी. वार्षिक परीक्षाएं कक्षा 3 से 9 और 11 के लिए 15 फरवरी से 23 मार्च 2027 तक कराई जाएंगी और मार्च के अंत तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कैलेंडर में

इस बार कैलेंडर में केवल स्कूल की पढ़ाई ही नहीं, बल्कि बड़े एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी का समय भी जोड़ा गया है. Joint Entrance Examination Main, National Eligibility cum Entrance Test, Common University Entrance Test और Common Law Admission Test जैसे एग्जाम के रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा जुलाई में बताई गई है. इससे छात्र पहले से योजना बनाकर तैयारी कर सकेंगे.

सीयूईटी के लिए खास तैयारी

एनटीए की तरफ से आयोजित CUET परीक्षा मई में कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में होगी. यह परीक्षा देश की 47 केंद्रीय विश्वविद्यालयों और कई कॉलेजों में दाखिले का रास्ता खोलती है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है.

कक्षा 11 में दाखिला कब से

कक्षा 10 के परिणाम आने के बाद कक्षा 11 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी. वहीं कक्षा 10 और 12 में नॉन-प्लान एडमिशन के लिए 25 अप्रैल को कॉमन एडमिशन टेस्ट होगा और 28 अप्रैल को उसका परिणाम घोषित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें - कैंपस दूर नहीं, पर सपने अब भी दूर; पैसे और समाज तय कर रहे पढ़ाई का रास्ता

कक्षा 6 से 9 में नॉन-प्लान दाखिला

नॉन-प्लान श्रेणी के तहत कक्षा 6 से 9 में दाखिला तीन चरणों में ऑनलाइन होगा. पहला चरण 1 अप्रैल दोपहर 12 बजे से 7 अप्रैल शाम 5 बजे तक चलेगा. दूसरा चरण 30 अप्रैल से 25 मई तक और तीसरा चरण 1 जुलाई से 25 जुलाई तक होगा. पहले चरण का स्कूल आवंटन 21 अप्रैल को होगा और दस्तावेज जांच 22 से 30 अप्रैल तक की जाएगी. पूरी प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी.

आयु सीमा और सहायता केंद्र

31 मार्च 2026 तक कक्षा 6 से 9 में दाखिले के लिए आयु 10 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए. कुछ विशेष मामलों में स्कूल प्रशासन छूट दे सकता है. दाखिले से जुड़े सवालों के लिए एक केंद्रीय हेल्पलाइन भी बनाई गई है और स्कूल स्तर पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था रहेगी.

रजिस्ट्रेशन कैसे होगा

अभिभावकों को अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करना होगा. जो बच्चे पहले से सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूल में पढ़ रहे हैं, वे अपने पुराने स्कूल से ट्रांसफर या दोबारा प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करेंगे. 10 से 14 साल के वे बच्चे जो स्कूल से बाहर हैं, वे अपने नजदीकी स्कूल में जाकर पंजीकरण कर सकते हैं. वहां उनकी बुनियादी पढ़ाई की जांच कर उन्हें उचित कक्षा में रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें - Karnataka PUC 2 Result 2026: कर्नाटक बोर्ड जल्द जारी करेगा 12वीं क्लास के नतीजे, जानें पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Jamia News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लास, दिसंबर में ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं
Netanyahu's Education: कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
कितने पढ़े लिखे हैं बेंजामिन नेतन्याहू, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget