एक्सप्लोरर

गोरखपुर विश्वविद्यालय में 4 जुलाई से शुरू होंगी प्रवेश परीक्षाएं, 34 हजार से अधिक छात्रों ने किया आवेदन

गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षाएं 4 जुलाई से शुरू होंगी. इस बार 10 हजार सीटों के लिए 34 हजार से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया है.

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की प्रवेश परीक्षाएं 4 जुलाई से शुरू होने जा रही हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने 26 जून को विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि छात्र विश्वविद्यालय में दाखिले को लेकर बेहद उत्साहित हैं. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रतिस्पर्धा से विश्वविद्यालय को बेहतरीन प्रतिभाएं मिलेंगी.

34 हजार से ज्यादा आवेदन, 10 हजार सीटें

इस वर्ष स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की लगभग 10,000 सीटों के लिए 34,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. स्नातक स्तर पर सबसे ज्यादा आवेदन बीए ऑनर्स के लिए आए हैं, जिनकी संख्या 4521 है. वहीं परास्नातक कोर्सेस में सबसे अधिक 2982 आवेदन एलएलबी के लिए हुए हैं.

विज्ञान और कला विषयों में भी जबरदस्त रुचि

पीजी स्तर पर विज्ञान संकाय के अंतर्गत सबसे ज्यादा 850 आवेदन जूलॉजी में आए हैं. कला संकाय में सबसे अधिक 461 छात्रों ने राजनीति विज्ञान के लिए आवेदन किया है. इसके अलावा अन्य प्रमुख कोर्सेस में भी भारी रुचि देखने को मिली है.

कहां है सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा?

बीएससी बायोलॉजी में एक सीट के लिए 23 छात्र आवेदन कर चुके हैं, जो सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा वाला कोर्स बन गया है. इसके बाद एलएलएम की 36 सीटों के लिए 778 आवेदन आए हैं, यानी हर सीट पर 22 छात्र प्रतियोगिता में हैं.

  • एमएससी जूलॉजी: हर सीट पर 14 आवेदन
  • बीएससी एमएलटी: हर सीट पर 10 आवेदन
  • बीफार्म: हर सीट पर 9 आवेदन
  • एलएलबी, बीबीए और एमएससी बायोटेक्नोलॉजी: हर सीट पर 8 आवेदन

    स्नातक स्तर पर प्रमुख कोर्सेस के आवेदन विवरण
  • बीए – 4521
  • बीएससी बायोलॉजी – 3386
  • बीए एलएलबी – 2373
  • बीकॉम – 2271
  • बीएससी गणित – 1904
  • बीसीए – 1488
  • बीएससी कृषि – 1465
  • बीटेक – 1294
  • बीबीए – 1195
  • बीफार्म – 939

परीक्षा केंद्रों पर विशेष व्यवस्था

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं. परीक्षाएं तय समय पर संपन्न होंगी और समय पर परिणाम भी घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: सी-डैक में निकली बंपर भर्ती, इंजीनियर और फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT Admission 2026: JEE एडवांस 2026 के टॉप 10 छात्रों की पूरी फीस माफ करेगा IIT ISM धनबाद
JEE एडवांस 2026 के टॉप 10 छात्रों की पूरी फीस माफ करेगा IIT ISM धनबाद
Khan sir life story: कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा! सरकार दे रही स्कॉलरशिप, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन?
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा! सरकार दे रही स्कॉलरशिप, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन?
Best Institute for Journalism: माखनलाल, IIMC या फिर जामिया, कहां से पढ़ाई कर आप बन सकते हैं अच्छे पत्रकार? यहां जानिए
माखनलाल, IIMC या फिर जामिया, कहां से पढ़ाई कर आप बन सकते हैं अच्छे पत्रकार? यहां जानिए

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
'जाओ जाकर देखो', ईशा देओल ने शेयर किया बॉबी देओल की बंदर का रिव्यू, बोलीं- 'भैया बेस्ट फॉर्म में'
ईशा देओल ने शेयर किया बॉबी देओल की बंदर का रिव्यू, बोलीं- 'भैया बेस्ट फॉर्म में'
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
Embed widget