एक्सप्लोरर

CUET 2022: जिन स्टूडेंट्स की परीक्षा छूटी, उनके लिए दोबारा परीक्षा कराना संभव नहीं- यूजीसी चेयरमैन

​CUET: नकलविहीन परीक्षा के आयोजन को लेकर परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा और जैमर्स जैसे यंत्रों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

​CUET UG 2022: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार (M. Jagdish Kumar) ने कहा है कि जो छात्र-छात्राएं शुक्रवार को आयोजित हुई कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) में शामिल नहीं हो सके. उनके लिए दोबारा परीक्षा कराना संभव नहीं है. उन्होंने कहा है कि छात्रों को परीक्षा से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई थी. उन्होंने बताया कि परीक्षा शुरू हो जाने के बाद 30 मिनट का ग्रेस पीरियड होता है. उसके बाद किसी भी छात्र को प्रवेश की अनुमति नहीं होती है.

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) का आयोजन 245 सेंटर्स पर किया जा रहा है. परीक्षा के प्रथम दिन उम्मीदवारों की उपस्थिति 85 फीसदी रही. नकल रोकने के लिए सभी सेंटर पर 5000 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं. वहीं, 1500 जैमर्स लगाए गए ताकि किसी भी मोबाइल नेटवर्क के इस्तेमाल पर रोक लगाई जा सके. इसके अलावा यूजीसी की ओर से छात्रों से कहा गया था कि वह एग्जाम सेंटर पर परीक्षा से दो घंटे पूर्व पहुंच जाएं. लेकिन बीते दिन देरी से पहुंचने की वजह से कुछ स्टूडेंट्स की परीक्षा छूट गई. लेकिन वह छात्र बाकी के सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन की परीक्षा देना जारी रख सकते हैं.

85 फीसदी छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा पहली बार इस परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है. इस परीक्षा का आयोजन दो चरणों में हो रहा है. यूजीसी के मुताबिक शुक्रवार को आयोजित हुई परीक्षा में 85 फीसदी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी और पंजाब के पठानकोट में तकनीकी कारणों के चलते परीक्षा नहीं हो सकी. जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इन 197 उम्मीदवारों को फिर से परीक्षा देने का मौका मिल सकता है.

​NIRF Top 10 Colleges: जानिए भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज के नाम, लिस्ट हुई जारी

​BDL Recruitment 2022: भारत डायनामिक्स लिमिटेड में निकली इन पदों पर भर्ती, इस दिन तक करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget