एक्सप्लोरर

CLAT 2021: क्लैट की प्रवेश परीक्षा हुई स्थगित, 15 जून तक बढ़ी आवेदन करने की अंतिम तारीख

कॉन्सोर्शियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (सीएनएलयू) ने क्लैट 2021 को स्थगित कर दिया है. सीएनएलयू ने 15 मई को नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी. साल 2021 की क्लैट परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार अब 15 जून तक आवेदन कर पाएंगे.

कॉन्सोर्शियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (सीएनएलयू) ने क्लैट 2021 को स्थगित कर दिया है. सीएनएलयू ने 15 मई को नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी. नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार, 13 जून, 2021 को होने वाली क्लैट 2021 परीक्षा को कोरोना महामारी की वजह से स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी.

सीएनएलयू ने क्लैट 2021 की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख भी बढ़ा दी है. साल 2021 की क्लैट परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार अब 15 जून तक आवेदन कर पाएंगे. वैसे इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने क्लैट 2021 के लिए अपना आवेदन फॉर्म अभी तक नहीं भरा है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (consortiumofnlus.ac.in) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इससे पहले सीएनएलयू ने बताया था कि क्लैट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 मई थी. वहीं, क्लैट 2021 के लिए आवेदन 1 जनवरी से शुरू किया गया था. बाद में इसे बढ़ाकर पहले 30 अप्रैल और फिर 15 मई किया गया था. क्लैट 2021 परीक्षा के लिए आवेदन देने के दौरान उम्मीदवारों को चार हजार रुपये आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से भरना होगा. वहीं, एससी-एसटी और ओबीसी कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3500 रुपये रखा गया है. 

जानिए कैसे करें आवेदन 

क्लैट 2021 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, (consortiumofnlus.ac.in) पर जाना होगा. इसके बाद ‘क्लैट 2021’ के लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके  बाद एक नया पेज खुलकर आएगा. नए पेज पर जाकर ‘रजिस्टर’ के लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर पॉप-अप विंडो में मांगी गई जानकारी को भरना होगा. इसके बाद आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉग इन कर क्लैट 2021 के लिए आवेदन सबमिट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें :-

Lockdown in UP Extended: योगी सरकार ने लिया फैसला, 24 मई तक राज्य में बढ़ा आंशिक कर्फ्यू  

Cyclone Tauktae LIVE: कर्नाटक के तट से टकराया चक्रवात 'तौकते', गुजरात में 17-18 मई को रद्द रहेंगी कई ट्रेनें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget