एक्सप्लोरर

Lockdown in UP Extended: योगी सरकार ने लिया फैसला, 24 मई तक राज्य में बढ़ा आंशिक कर्फ्यू  

Lockdown in UP Extended उत्तर प्रदेश में एक बार फिर आंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' को 24 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इससे पहले यूपी में 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया था. 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना के लगातार कम हो रहे मामलों के बीच राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में 24 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने पर फैसला लिया गया. इससे पहले 'कोरोना कर्फ्यू' को 17 मई तक के लिए बढ़ाया गया था.

12547 नए मामले सामने आए
बता दें कि, उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण से 281 मरीजों की मौत हुई है जबकि, कोविड के 12547 नए मामले सामने आए हैं. अपर मुख्‍य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि राज्‍य में संक्रमण की दर निरंतर कम हो रही है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 12547 नए मामले सामने आए हैं जबकि 30 अप्रैल को 38 हजार नए मामले सामने आए थे. 

17238 मरीजों की हो चुकी है मौत 
नवनीत सहगल ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में 281 मरीजों की मौत के बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17238 हो गई है. 12547 नए मामले आने के बाद राज्‍य में अभी तक संक्रमितों हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,09,140 हो गई है. उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 14,14,259 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं. सहगल ने बताया कि राज्‍य में शुक्रवार को 2.56 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक 4.44 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है.

मेरठ में हुई 19 लोगों की मौत
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार लंबे समय बाद शनिवार पहला ऐसा दिन रहा जब प्रदेश के सभी जिलों में संक्रमण के नए मामले 1000 से कम रहे. पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक मेरठ में 879, गोरखपुर में 801, लखनऊ में 617, गाजियाबाद में 527, गौतम बुद्ध नगर में 480 और वाराणसी में 476 नए मरीज मिले. जबकि, इसी अवधि में सर्वाधिक 19 मरीजों की मौत मेरठ जिले में हुई. चंदौली में 15, कानपुर नगर में 14, लखनऊ और औरैया में 12- 12 तथा गौतम बुद्ध नगर और झांसी में 10-10 और मरीजों की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें 

DM e-कॉन्क्लेव: नवनीत सहगल बोले- UP की कोशिशों की WHO ने की तारीफ, मुख्यमंत्री लगातार नजर रख रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
CM योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आगरा में बड़ी कार्रवाई, 3.63 करोड़ की नकली दवाएं जब्त
CM योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आगरा में बड़ी कार्रवाई, 3.63 करोड़ की नकली दवाएं जब्त
यूपी में कांवड़ यात्रा से पहले फिर गरमाया नेम प्लेट विवाद, योगी के मंत्री ने होटल मालिकों से क्या कहा?
यूपी में कांवड़ यात्रा से पहले फिर गरमाया नेम प्लेट विवाद, योगी के मंत्री ने होटल मालिकों से क्या कहा?
उत्तराखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों के लिए अलर्ट; 126 सड़कें बंद
उत्तराखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों के लिए अलर्ट; 126 सड़कें बंद

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget