एक्सप्लोरर

CISF की पहली पूर्ण महिला कमांडो यूनिट में कैसे मिलती है नौकरी? जान लें सैलरी से लेकर पोस्ट तक के बारे में सबकुछ

सीआईएसएफ ने अपनी पहली महिला कमांडो यूनिट की शुरुआत की है, जहां महिला जवानों को हाई सिक्योरिटी ड्यूटी के लिए खास ट्रेनिंग दी जा रही है.

देश की सुरक्षा में अब महिलाओं की और मजबूत भागीदारी होने जा रही है. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने इतिहास रचते हुए अपनी पहली महिला कमांडो यूनिट की शुरुआत की है. इस यूनिट में शामिल होने वाली महिला जवानों को खास ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि वे हवाई अड्डों से लेकर संवेदनशील प्रतिष्ठानों तक हर स्थिति से निपट सकें.

यह खास ट्रेनिंग मध्य प्रदेश के बरवाहा स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (RTC) में चल रही है. यहां महिलाओं को आठ हफ्तों का एडवांस कमांडो कोर्स कराया जा रहा है. इस कोर्स को खासतौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है. इसका मकसद है कि वे क्विक रेस्पॉन्स टीम (QRT) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) जैसी जिम्मेदारियों को आत्मविश्वास के साथ निभा सकें.

इस ट्रेनिंग में सिर्फ शारीरिक क्षमता पर ही नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती पर भी जोर दिया जाता है. महिलाओं को फिटनेस ड्रिल, हथियार चलाने की प्रैक्टिस, रैपलिंग, बाधा दौड़ और जंगल में जीवित रहने की कला सिखाई जाती है. इसके अलावा उन्हें कठिन परिस्थितियों में तुरंत सही फैसला लेने की ट्रेनिंग दी जाती है.

कहां होगी पहली तैनाती?

ट्रेनिंग पूरी करने के बाद महिला कमांडो को सबसे पहले देश के हवाई अड्डों पर तैनात किया जाएगा. इसके बाद धीरे-धीरे उन्हें संसद भवन, मेट्रो और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी.

यह भी पढ़ें  :  अनीश दयाल सिंह बनें डिप्टी NSA, जानें कहां से की है पढ़ाई-लिखाई? यहां दे चुके हैं सेवाएं

बड़ा कदम

इस साल की शुरुआत में गृह मंत्रालय ने CISF की पहली महिला बटालियन को भी मंजूरी दी थी. यह बटालियन दिल्ली के पास तैयार हो रही है और इसकी महिला कर्मियों को संसद भवन, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और दिल्ली मेट्रो जैसी जगहों पर तैनात किया जाएगा.

सैलरी और सुविधाएं

CISF की महिला कमांडो को भी वही वेतनमान और सुविधाएं मिलती हैं, जो पुरुष जवानों को मिलती हैं. शुरुआत में उनकी सैलरी लेवल-3 पे स्केल के हिसाब से लगभग 25,500 रुपये बेसिक से शुरू होती है, जिसमें भत्ते, मेडिकल सुविधाएं और अन्य भत्ते जोड़कर यह राशि 30 से 40 हजार रुपये तक पहुंच जाती है. अनुभव के अनुसार सैलरी और पोस्ट बढ़ती है.

यह भी पढ़ें  :  ये है आइंस्टीन से भी ज्यादा आईक्यू वाली महनूर चीमा, महज 18 साल की उम्र में कर दिया कमाल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
DU स्टूडेंट्स को नहीं करना होगा इंतजार, पढ़ाई पूरी करते ही मिलेगी डिग्री
DU स्टूडेंट्स को नहीं करना होगा इंतजार, पढ़ाई पूरी करते ही मिलेगी डिग्री
NEET PG काउंसलिंग 2026 का सीट मैट्रिक्स जारी, जानें किस कोटे में कितनी सीटें
NEET PG काउंसलिंग 2026 का सीट मैट्रिक्स जारी, जानें किस कोटे में कितनी सीटें
बोर्ड एग्जाम के लिए कितने घंटे पढ़ना है जरूरी, क्या कहते हैं टॉपर्स?
बोर्ड एग्जाम के लिए कितने घंटे पढ़ना है जरूरी, क्या कहते हैं टॉपर्स?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget