एक्सप्लोरर

अनीश दयाल सिंह बनें डिप्टी NSA, जानें कहां से की है पढ़ाई-लिखाई? यहां दे चुके हैं सेवाएं

प्रयागराज के पूर्व आईपीएस अनीश दयाल सिंह को डिप्टी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है. लगभग 30 साल आईबी में सेवा देने वाले सिंह ने सीआरपीएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं.

देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले और लंबे समय तक खुफिया सेवा से जुड़े रहे पूर्व आईपीएस अधिकारी अनीश दयाल सिंह को डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (Deputy NSA) की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अनीश दयाल सिंह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं और मणिपुर कैडर से उनका नाता रहा. उनका जन्म 1964 में प्रयागराज में हुआ था. पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईपीएस बनने का सपना पूरा किया.

तीन दशक का खुफिया अनुभव

अनीश दयाल सिंह का करियर बेहद शानदार और अनुशासन से भरा रहा है. लगभग 30 साल तक उन्होंने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में महत्वपूर्ण सेवाएं दीं. इस दौरान वे ज्वाइंट डायरेक्टर और स्पेशल डायरेक्टर जैसे बड़े पदों पर कार्यरत रहे. कई अहम खुफिया अभियानों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर रही, जिन्हें उन्होंने पूरी कुशलता और रणनीति के साथ अंजाम दिया.

आईटीबीपी और एसएसबी की कमान

अक्टूबर 2022 में उन्हें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का महानिदेशक (DG) बनाया गया था. इसके साथ ही उन्हें सशस्त्र सीमा बल (SSB) की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी. इन पदों पर रहते हुए उन्होंने सीमा सुरक्षा और बलों की संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया.

सीआरपीएफ में यादगार कार्यकाल

1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक अनीश दयाल सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के डायरेक्टर जनरल भी रहे. उनके नेतृत्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए. जिनमें नक्सल-ग्रस्त इलाकों में FOBs (Forward Operating Bases) की स्थापना की गई. CRPF की चार नई बटालियन जोड़ी गईं. बल की बटालियनों का पुनर्गठन किया गया ताकि ऑपरेशनल क्षमता बढ़े.

देश की सुरक्षा में नई भूमिका

अनीश दयाल सिंह अब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की टीम का हिस्सा बन गए हैं. उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को लेकर कई बड़ी चुनौतियां सामने हैं.
यह भी पढ़ें  :  ये है आइंस्टीन से भी ज्यादा आईक्यू वाली महनूर चीमा, महज 18 साल की उम्र में कर दिया कमाल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget