एक्सप्लोरर

Children's Day 2021: अपने भाषण में दम भरने के लिए इन 5 टिप्स का इस्तेमाल करें छात्र

Children's Day 2021 Preparation: बाल दिवस पर देशभर के स्कूल बच्चों के लिए नाटक, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, पिकनिक, भाषण प्रतियोगिता और अन्य विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं.

Children's Day 2021 Speech: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती के मौके पर हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस (Children's Day) मनाया जाता है. पंडित नेहरू का जन्म आज ही के दिन 1889 में हुआ था, जो बाद में चाचा नेहरू के नाम से जाने गए. उन्हें बच्चों के साथ विशेष लगाव था और इसलिए 1964 में उनके निधन के बाद 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में घोषित किया गया.

इस दिन देशभर के स्कूल बच्चों के लिए नाटक, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, पिकनिक, भाषण प्रतियोगिता और अन्य विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं. अगर आप या आपके बच्चे इस अवसर पर किसी कार्यक्रम को संबोधित करने जा रहे हैं, तो भाषण को बेहतर बनाने के लिए नीचे दिए गए पांच सुझाव बहुत काम आने वाले हैं.

परिचय: छात्रों, शिक्षकों और अतिथियों का अभिवादन करने के बाद स्पष्ट करें कि बाल दिवस 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है और पंडित नेहरू कौन हैं. अपने भाषण में नेहरू के बच्चों के प्रति विशेष लगाव के बारे में बात करें. उनके योगदान के बारे में बात करें, बच्चों के विकास को लेकर उनके विचारों को भी भाषण में जगह दें.

बच्चों के अधिकारों के बारे में बात करें: भाषण में बच्चों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर जोर दें, बच्चों के अधिकारों और कल्याण पर प्रकाश डालें. शिक्षा से लेकर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य तक, बच्चों के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने वाले मुद्दों और उनके समाधान के बारे में बात करें.

छोटी और सरल वाक्यों/भाषा का प्रयोग करें: भाषण तैयार करते समय सुनिश्चित करें कि आप लंबे वाक्यों और कठिन शब्दों का इस्तेमाल न करें. वाक्यों को छोटा रखें, शब्दों और भाषा को सरल रखें ताकि हर कोई उन्हें समझ सके. उनसे खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर सके. भाषण को ज्यादा लंबा न रखें.

उद्धरण और उपाख्यान दें: आप नेहरू, नेल्सन मंडेला, एपीजे अब्दुल कलाम सहित बच्चों के भविष्य बारे में बात करने वाले अन्य प्रमुख व्यक्तित्वों द्वारा कही गई कुछ बातों का उद्धरण दे सकते हैं. ऐसे लोगों की बातें जोड़ने से भाषण ज्यादा प्रभावशाली लगेगा. बातों का उपाख्यान भाषण सुनने वालों का ध्यान खींचने का सबसे अच्छा तरीका है.

भाषण देने से पहले पूर्वाभ्यास करें: भाषण लिखने के बाद अच्छी तरह से पूर्वाभ्यास करें. इससे मंच पर झिझकने से बचा जा सकता है. भाषण देने के कौशल, शारीरिक भाषा और आत्मविश्वास बढ़ता है.

यह भी पढ़ें-

JNV Class 9 Admissions 2021: नवोदय विद्यालय समिति ने 9वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ाई, 15 नवंबर तक करें आवेदन

DU Addmission 2021: डीयू ने स्‍पेशल ड्राइव कट-ऑफ लिस्‍ट जारी की, यहां देखें पूरी डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget