एक्सप्लोरर

12वीं के बाद होगा सीधे बीए-बीएड और बीएससी-बीएड में एडमिशन, छत्तीसगढ़ में बदलेगा शिक्षक बनने का रास्ता

छत्तीसगढ़ में अब बीए-बीएड और बीएससी-बीएड कोर्स में 12वीं के बाद सीधे एडमिशन मिलेगा, एंट्रेंस एग्जाम की जरूरत नहीं होगी. आइए जानते हैं डिटेल्स...

छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. अब बीए-बीएड और बीएससी-बीएड जैसे इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश के लिए किसी एंट्रेंस एग्जाम की जरूरत नहीं होगी. यानी अब 12वीं पास करने के बाद ही छात्र सीधे इन कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे.

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने यह प्रस्ताव शासन को भेज दिया है. संभावना जताई जा रही है कि अगस्त महीने में इस नई व्यवस्था के तहत काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. इससे छात्रों का एक साल बचेगा और बिना परीक्षा के प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो सकेगी.

अब पुराना कोर्स होगा बंद

अब तक दो साल का बीएड कोर्स चल रहा था, लेकिन शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार 2024-25 से इसे बंद कर दिया जाएगा. इसकी जगह चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स को बढ़ावा दिया जाएगा. यह कोर्स नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के तहत लागू किया जा रहा है.

क्या है इंटीग्रेटेड कोर्स का फायदा?

इंटीग्रेटेड कोर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 12वीं के बाद सीधे शुरू होता है और 4 साल में पूरा हो जाता है. इससे छात्र बीए या बीएससी और बीएड की डिग्री एक साथ ले सकते हैं. इससे उनका समय बचेगा और वे जल्दी शिक्षक बनने की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे.

बीएड एंट्रेंस का रिजल्ट भी जल्द

एससीईआरटी ने बताया कि बीएड और डीएलएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे भी अगले सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे. जिन छात्रों ने पुराने कोर्स के तहत परीक्षा दी है, उन्हें अंतिम बार यह मौका दिया जा रहा है. इसके बाद केवल इंटीग्रेटेड कोर्स में ही एडमिशन मिलेगा.

6700 सीटों पर होगा दाखिला

नई व्यवस्था के तहत राज्य के 300 कॉलेजों में कुल 6700 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा. इन सीटों पर 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. मेरिट लिस्ट के बाद काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज आवंटित होंगे.

छात्रों के लिए जरूरी जानकारी

अब से बीएड की अलग से परीक्षा नहीं होगी.
एडमिशन केवल मेरिट यानी 12वीं के नंबरों के आधार पर होगा.
पुराना दो वर्षीय बीएड कोर्स पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा.
अगस्त से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो सकती है.
केवल इंटीग्रेटेड कोर्स में मिलेगा एडमिशन.

यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Indian Army Recruitment 2026: महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget