एक्सप्लोरर

CBSE Practical Exams 2021: 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल डेट्स, गाइडलाइंस और SOP जारी, पढ़ें पूरी खबर

CBSE Practical Exam Date & Guideline 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड {सीबीएसई} ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के तारीखों का ऐलान कर दिया है. प्रायोगिक परीक्षाएं 1 मार्च 2021 से होंगी.

CBSE 10th and 12th Practical Exam Date Guideline & SOPs 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड {सीबीएसई} ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी करने के बाद अब इन कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख का भी ऐलान कर दिया है. इसके संबंध में सीबीएसई ने सभी सम्बद्ध स्कूलों के लिए सर्कुलर 11 फरवरी को जारी कर दिया है. इस सर्कुलर के मुताबिक़ सभी स्कूलों के कक्षा 10वी और 12वीं के प्रायोगिक विषयों की परीक्षाओं का आयोजन 1 मार्च से 11 जून 2021 के बीच किये जायेंगे.

जारी सर्कुलर में कहा गया है कि सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूल सभी प्रोजेक्ट असाइनमेंट/इंटर्नल एसेसमेंट को भी 11 जून तक पूरा करना सुनिश्चित करें तथा इन सभी के मार्क्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द से जल्द अपलोड करें.

सीबीएसई 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए तय किये गए है अधिकतम मार्क्स

सीबीएसई बोर्ड ने इसके साथ ही 10वीं & 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए भी कई दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं. इस गाइडलाइन्स के मुताबिक़ दोनों कक्षाओं के विभिन्न प्रैक्टिकल/इंटर्नल एसेसमेंट विषयों के लिए अधिकतम 20 अंक निर्धारित किये गये हैं. हालांकि, एनसीसी के लिए अधिकतम अंक 30 है.

प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए तय गाइडलाइंस, एसओपी और सेफ्टी प्रोटोकाल

सीबीएसई ने प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान कोविड-19 मद्देनजर कई महत्वपूर्ण गाइडलाइंस, एसओपी और सेफ्टी प्रोटोकाल तय किये हैं. इन निर्देशों, एसओपी और सेफ्टी प्रोटोकाल का पालन स्टूडेंट्स के साथ ही स्कूल के सभी टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ को भी अनिवार्य रूप से करना होगा.

  1. सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए लैब्स को हर बैच के प्रैक्टिकल परीक्षा के बाद 1% सोडियम हाइपोक्लोराइट से सैनेटाइज किया जाएगा.
  2. सीबीएसई संबंधित स्कूलों के हर लैब में सैनिटाइजर उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा.
  3. स्टूडेंट्स वॉटर बोलत और मास्क लेकर आएंगे.
  4. प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. इसके लिए 25 छात्रों के एक बैच को दो सब-ग्रुप्स में बांटा जा सकता है.
  5. लैब में ढके कूडेदान उपलब्ध होना चाहिए और इसे समय-समय पर साफ करना होगा.
  6. परीक्षा के समय स्टूडेंट्स को हर समय मास्क लगाकर रखना होगा. बार-बार हाथ धोते रहना होगा और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा.
  7. एग्जाम खत्म होने के बाद परीक्षार्थियों को तुरंत स्कूल से जाना होगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कोर्ट में 1270 क्लर्क के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से करें आवेदन
पंजाब कोर्ट में 1270 क्लर्क के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से करें आवेदन
असम में MBBS की फीस 6 गुना बढ़ी, आय के हिसाब से हुआ बदलाव
असम में MBBS की फीस 6 गुना बढ़ी, आय के हिसाब से हुआ बदलाव
UP युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर भर्ती, 16 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
UP युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर भर्ती, 16 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
IND vs WI: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
फ्लाईदुबई हमले के लिए क्या ईरान जिम्मेदार? ट्रंप बोले- 'हां, मुझे...'
फ्लाईदुबई हमले के लिए क्या ईरान जिम्मेदार? ट्रंप बोले- 'हां, मुझे...'
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
Embed widget