एक्सप्लोरर

​​Career in ​​Biotechnology: विज्ञान में रुचि है तो बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बनाएं करियर, शुरुआत से ही मिलेगी स्मार्ट सैलरी

​​Biotechnology: यदि आप अपने करियर की शुरुआत से ही स्मार्ट सैलरी पाना चाहते हैं तो आप बायोटेक्नोलॉजी के फील्ड में एक शानदार करियर बना सकते हैं.

Career After 12th in Biotechnology: अगर आपकी विज्ञान में रूचि है, तो आप बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक शानदार करियर बना सकते हैं. इस कोर्स को करने के बाद छात्र-छात्राओं के पास बहुत सारे विकल्प होते हैं. साथ ही इस क्षेत्र में वेतन भी बेहद आकर्षक मिलता है. अगर आप भी 12वीं पास कर चुके हैं और सोच रहे हैं की किस क्षेत्र में करियर बनाएं तो बायोटेक्नोलॉजी एक बहुत शानदार विकल्प है.  

ये हैं कोर्स
अगर आप बायोटेक्नोलॉजी में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके पास 12 वीं क्लास में पी.सी.एम./पी.सी.बी. विषय होने जरूरी है. इसके बाद आप बीएससी बायोटेक कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. ये कोर्स चार वर्ष की अवधि का होता है. ग्रेजुएशन करने के बाद छात्र-छात्राएं पोस्ट ग्रेजुएशन भी कर सकते हैं और पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी हो जाने के बाद उम्मीदवार इस क्षेत्र में पीएचडी भी कर सकते हैं.

यहां है नौकरी के अवसर
बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के बाद छात्र-छात्राएं हेल्थ केयर सेंटर्स, कृषि क्षेत्र, एनिमल हसबेंड्री, जेनेटिक इंजीनियरिंग, रिसर्च लैबोरेट्रीज, एकेडेमिक्स, फूड मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री, प्लांट रिसर्चर, रिसर्च साइंटिस्ट आदि क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं.  

इतनी मिलेगी सैलरी
बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अंडर ग्रेजुएट कोर्स करने वाले छात्र-छात्राओं को शुरुआत में 25-35 हजार रुपये की सैलरी मिलती है, जिसके बाद अनुभव होने पर उनकी सैलरी लाखों में पहुंच जाती है. इसी प्रकार इस क्षेत्र में मास्टर्स डिग्री या पीएचडी करने वाले उम्मीदवारों को शुरुआत में 50 से 60 हजार का वेतन मिलता.  जो कि अनुभव हो जाने पर लाखों में पहुंच जाता है.

ये बोले विशेषज्ञ
मंगलायतन विश्वविद्यालय में जैव प्रौद्योगिकी और जीवन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र में नौकरी के कई अवसर होते हैं. बायोटेक्नोलॉजी के फील्ड में कोर्स करने वाले छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत नौकरी मिलती है. छात्र पीएचडी करने के बाद एकेडेमिक्स के क्षेत्र में भी बेहतर करियर बना सकते हैं.

​Career in Law: लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद वकील से लेकर बन सकते हैं जज, इन क्षेत्रों में भी नौकरी का मिलेगा मौका

​PWD Jobs 2022: इस राज्य का लोक निर्माण विभाग करेगा दो हजार से अधिक पदों पर भर्ती, जल्द कर सकेंगे आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget