एक्सप्लोरर

मौसम वैज्ञानिक कैसे करते हैं भविष्यवाणी! आप भी इस फील्ड में इस तरह बना सकते हैं करियर

Career In Meteorology: बदलते मौसम की जानकारी सबसे पहले देने वाले और किसी भी नेचुरल डिजास्टर की भविष्यवाणी करने का काम करते हैं मेटिरियोलॉजिस्ट. जानते हैं इस फील्ड में कैसे बना सकते हैं करियर.

How to become a meteorologist: आपने देखा होगा कि अक्सर टीवी या दूसरे मीडिया सोर्सेस पर बारिश से लेकर तूफान और गर्मी तक के बारे में प्रिडक्शन दिखाया जाता है. वेदर के ताजा हाल और भविष्यवाणी मौसम विज्ञानियों द्वारा की जाती है. इन्हीं के आधार पर लोग तैयार हो जाते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है या आज ज्यादा गर्मी होगी या बारिश. अगर आप भी इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो मेटिरियोलॉजिस्ट के तौर पर ये फील्ड ज्वॉइन कर सकते हैं. ये काम हमेशा डिमांड में रहता है इसलिए मेट्रोलॉजिस्ट भी हमेशा मांग में रहते हैं.

कैसे बनाएं करियर

मेट्रीलॉजी की फील्ड में करियर बनाने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट इससे संबंधित कोर्स करे. इस फील्ड में आने के लिए बैचलर और मास्टर कोर्स किए जा सकते हैं. साइंस स्ट्रीम के छात्र ही आवेदन के पात्र होते हैं. कोर्स फुल टाइम और पार्ट टाइम दो तरह के होते हैं और ज्यादातर कोर्सेस में प्रवेश एग्जाम के बेसिस पर होता है.

कर सकते हैं ये कोर्स

इस फील्ड को ज्वॉइन करने के लिए आप ये कोर्स कर सकते हैं. डिप्लोमा इन मेट्रोलॉजी, बीएससी इन मेट्रोलॉजी, बीटेक इन मेट्रोलॉजी, एमएससी इन मेट्रोलॉजी, एमटेक इन मेट्रोलॉजी और पीएचडी इन मेट्रोलॉजी.

कोर्स पूरा होने के बाद आप इंडस्ट्रियल, फिजिकल, रिसर्च आदि फील्ड ज्वॉइन कर सकते हैं. चाहें तो इस फील्ड को प्रोफेसर या लेक्चरर के तौर पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं. बीएससी में एडमिशन आईआईटी जेईई के स्कोर के आधार पर होता है. 12वीं और 10वीं के बाद कुछ संस्थान डिप्लोमा भी कराते हैं. इसी फील्ड से बैचलर्स करने के बाद मास्टर्स प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं.

ये हैं टॉप यूनिवर्सिटी

आप अपनी च्वॉइस के हिसाब से इंडिया की इन यूनिवर्सिटीज से कोर्स कर सकते हैं. चाहें तो विदेश में भी एडमिशन ले सकते हैं. इनके नाम हैं - इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर, बीयू भोपाल, एस.आर.एम यूनिवर्सिटी, अमरावती, संत जेवियर्स कॉलेज, मुंबई, टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई. सेलेक्शन जेईई मेन, एडवांस्ड, गेट या दूसरी राज्य स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं पास करने के बाद होता है.

कहां करते हैं काम

ये बहुत सी जगहों पर काम कर सकते हैं जैसे मेट्रोलॉजिकल रिसर्च सेंटर, एग्रीकल्चर प्लानिंग डिवीजन, वेदर कंसल्टिंग डिवीजन, नेवी, इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट, स्पेश एप्लीकेशन सेंटर, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, इसरो, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी.

सेलेक्ट होने पर सैलरी संस्थान और पद पर के मुताबिक है. मोटे तौर पर शुरुआती दौर में महीने के 40 से 50 हजार रुपये तक आराम से कमाए जा सकते हैं जो प्रमोशन होने के बाद महीने के 80 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक पहुंच सकता है. 

यह भी पढ़ें: एथिकल हैकर के तौर पर बनाएं करियर, होगी अच्छी कमाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget