एक्सप्लोरर

Career After 12th: Ethical Hacker के तौर पर बनाएं करियर, पहले ही साल से होने लगेगी अच्छी कमाई

Career as a ethical hacker: टेक्नोलॉजी और नेटवर्किंग से लगाव है तो एथिकल हैकिंग को बतौर करियर ऑप्शन चुन सकते हैं. इसके लिए क्या योग्यता चाहिए और कहां से पढ़ाई कर सकते हैं, आइये जानें.

How to become a ethical hacker: आजकल के समय को टेक्नोलॉजी का समय कहना गलत नहीं होगा. हर छोटा बड़ा काम तकनीकी से जुड़ा है. इस तकनीकी के जहां बहुत से फायदे हैं वहीं जब इसका इस्तेमाल गलत हाथों में होने लगता है तो ये बड़े लेवल पर नुकसान भी पहुंचा सकता है. बड़ी-बड़ी कंपनियों का डेटा सुरक्षित रखना, नेटवर्किंग को सेंध लगने से बचाना जैसे बहुत से काम होते हैं जो एथिकल हैकर करते हैं. जैसा कि नाम से ही साफ है कि ये है तो हैकिंग का काम लेकिन सही उद्देश्य से किया जाता है तो एथिकल हैकिंग बन जाता है.

अच्छी है ग्रोथ

हाल ही में हुए एक सर्वे में पता चलता है कि क्लाउड कम्प्यूटिंग की फील्ड में सर्टिफाइड एथिकल हैकर की डिमांड तेजी से बढ़ने वाली है. इससे एक बात तो पक्की है कि इस फील्ड में करियर बनाना आपके लिए कहीं से भी घाटे का सौदा नहीं साबित होगा.

कौन सा कोर्स कर सकते हैं

इस फील्ड में आने के लिए कैंडिडेट्स साइबर सिक्योरिटी, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों में बैचलर्स प्रोग्राम कर सकते हैं. इन कोर्सेस के अंतर्गत उन्हें बहुत सी चीजें सिखायी जाती हैं जैसे अलग-अलग सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी, पेंटरेशन तकनीक, एथिकल हैकिंग वगैरह. ये वे तकनीक सीखते हैं जिसके माध्यम से अलग-अलग टूल्स और टेक्नोलॉजीस का इस्तेमाल करके कंप्यूटर सिस्टम की समस्याओं को हल किया जाता है साथ ही सॉफ्टवेयर की समस्याओं को दूर किया जाता है.

कहां मिलता है काम

कंपनियों को साइबर अटैक से बचाना और उनका डाटा सेफ रखना इनका मुख्य काम होता है. ये कंपनी के ऑनलाइन बिजनेस का पूरा ध्यान रखते हैं और बहुत सी आईटी फर्म्स इन्हें नौकर पर रखती हैं. एचसीएल, विप्रो, इंफोसिस, आईबीएम, टीसीएस, टेक महिंद्रा, रिलायंस और एयरटेल जैसी कंपनियों में काम किया जा सकता है.

कितनी होती है सैलरी

इस एरिया में एवरेज सैलरी शुरुआत में साल के तीन से साढ़े चार लाख तक है. बाद में अनुभव बढ़ने के साथ-साथ ये साल के दस से बारह लाख तक आराम से पहुंच जाती है. आप डाटा सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट, एप्लीकेशंस सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव, सिक्योरिटी ऑडिटर, सिक्योरिटी सर्टिफाइड प्रोग्रामर और वेब सिक्योरिटी मैनेजर जैसे बहुत से पद पर काम कर सकते हैं.

यहां से करें कोर्स

इस फील्ड में आने के लिए बैचरल इन साइबर सिक्योरिटी, डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी नेटवर्क जैसे बहुत से कोर्स किए जा सकते हैं. एक्सट्रीम हैकिंग इंस्टीट्यूट, पुणे, इंडियन साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशंस वेस्ट बंगाल, इंफीसेक चेन्नई, इंडियन स्कूल ऑफ एथिकल हैकिंग कोलकाता, इंस्पायर साइबर सिक्योरिटी गुजरात, डीआईटी यूनिवर्सिटी, एनआईएमएस यूनिवर्सिटी, इंटरनेशनल कॉलेज फॉर सिक्योरिटी स्टडीज, आदि जगहों से कोर्स किया जा सकता है. इस फील्ड में 12वीं पास कैंडिडेट्स एंटर कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: करियर में ग्रो करने के लिए नौकरी के साथ लें ऑनलाइन एमबीए की डिग्री 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट यूजी राउंड 1 का रिजल्ट जारी, 29945 सीटों का हुआ आवंटन
नीट यूजी राउंड 1 का रिजल्ट जारी, 29945 सीटों का हुआ आवंटन
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
AIIMS Delhi Director: AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
MP Government Jobs: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget