एक्सप्लोरर

Bihar Board 12th Result 2025: जारी हो गया बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर देखें नतीजे

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी! टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत और लड़कियों-लड़कों के प्रदर्शन की पूरी जानकारी यहां देखें. क्या आपका नाम टॉप लिस्ट में है?

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 2025 की इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस साल 86.50% छात्रों ने इंटर परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है.

यहां चेक करें अपना रिजल्ट

कैसे करें रिजल्ट चेक?

    1. बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
    2. इसके बाद ‘BSEB 12th Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें.
    3. फिर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
    4. अब सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा.
    5. इसके बाद उस रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल लें.

जो फेल हुए उनके लिए क्या विकल्प?

जो छात्र परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसका शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा.

टॉपर्स की लिस्ट

  • प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में पहला स्थान हासिल किया.
  • आकाश कुमार (अरवल) ने 480 अंक प्राप्त कर दूसरी रैंक पाई.
  • रवि कुमार (पटना) ने 478 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

12.92 लाख छात्र हुए परीक्षा में शामिल

इस साल परीक्षा में कुल 12,92,313 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 6,50,466 छात्र और 6,41,847 छात्राएं थीं. इनमें से 11,07,330 छात्रों ने सफलता हासिल की. इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया और टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाई. प्रिया जायसवाल ने टॉप करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि आकाश कुमार दूसरे और रवि कुमार तीसरे स्थान पर रहे.  

बिहार बोर्ड ने हमेशा की तरह इस बार भी अन्य बोर्ड की तुलना में सबसे पहले परीक्षा करवाई और रिजल्ट भी सबसे पहले जारी किया. परीक्षा 1 से 15 फरवरी 2025 तक 38 जिलों के 1,677 केंद्रों पर हुई थी. पास होने के लिए स्टूडेंट्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने होंगे, इससे कम अंक होने पर वे फेल माने जाएंगे. पिछले साल 2024 में कुल 87.21% छात्र पास हुए थे, जिसमें साइंस का रिजल्ट 87.7%, कॉमर्स 94.88%, और आर्ट्स 86.15% था. इस साल के स्ट्रीम-वाइज रिजल्ट के आंकड़े जल्द जारी किए जाएंगे.

  • कुल परीक्षार्थी: 12,92,313
  • छात्राएं: 6,41,847
  • छात्र: 6,50,466

यह भी पढ़ें: Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 में लड़कियों का जलवा या लड़कों का दबदबा? जानिए क्या रहे नतीजे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
नीट यूजी राउंड 1 का रिजल्ट जारी, 29945 सीटों का हुआ आवंटन
नीट यूजी राउंड 1 का रिजल्ट जारी, 29945 सीटों का हुआ आवंटन
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
AIIMS Delhi Director: AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

Embed widget