एक्सप्लोरर

Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 में लड़कियों का जलवा या लड़कों का दबदबा? जानिए क्या रहे नतीजे

Bihar Board 12th Result 2025 : बिहार बोर्ड सबसे पहले 10वीं-12वीं के एग्जाम कराता है और रिजल्ट भी जारी करता है. पिछले कुछ सालों से यह रिकॉर्ड बना आ रहा है.

Bihar Board 12th Result 2025 : बिहार बोर्ड 12वीं क्लास के रिजल्ट का इंतज़ार आखिरकार खत्म हुआ. राज्य शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने BSEB की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर तीनों स्ट्रीम्स साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया.

कैसा रहा रिजल्ट 

बिहार बोर्ड में करीब 12,92,313 स्टूडेंट्स शामिल हुए. जिसमें 6,50,466 छात्र और 6,41,847 छात्राएं हैं. इनमें से कुल 11 लाख 7 हजार 330 पास हुए. हर बार की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी. टॉप 10 की लिस्ट में प्रिया जायसवाल ने पहली रैंक हासिल करते हुए बाजी मार ली है. लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल करने वाले हैं आकाश कुमार और तीसरी रैंक हासिल की है रवि कुमार ने.आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों से बिहार बोर्ड सबसे जल्दी रिजल्ट जारी कर रहा है.

इस बार भी बाकी बोर्ड की तुलना में बिहार बोर्ड परीक्षा सबसे पहले हुई और रिजल्ट भी सबसे पहले ही आ रहा है. बिहार बोर्ड 12वीं क्लास में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल में मिलाकर 33% मार्क्स लाना जरूरी है. इससे कम मार्क्स होने पर स्टूडेंट को फेल माना जाएगा.

बिहार बोर्ड 12th क्लास में कितने लड़के-लड़कियां

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के एक्जाम 1 से 15 फरवरी 2025 तक चलीं. इसमें करीब 12,92,313 स्टूडेंट्स शामिल हुए. जिसमें 6,50,466 छात्र और 6,41,847 छात्राएं हैं. ये परीक्षा 38 जिलों में 1,677 केंद्रों पर हुई थीं. पिछले कुछ सालों से रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा रहा है. पिछले साल 2024 के बिहार बोर्ड 12वीं में 87.21% स्टूडेंट्स पास हुए थे. स्ट्रीम वाइज रिजल्ट में साइंस का रिजल्ट 87.7%, कॉमर्स का 94.88% और आर्ट्स का 86.15% था.

यह भी पढें : बिहार बोर्ड के छात्रों की मुश्किल हो गई आसान, Abp Live पर ऐसे एक क्लिक में देखें अपना रिजल्ट

BSEB 12वीं का रिजल्ट कहां चेक करें 

biharboardonline.bihar.gov.in

interresult2025.com

interbiharboard.com

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बिना इंटरनेट कैसे चेक करें

फोन के मैसेज एप में जाएं.

नया मैसेज करने के लिए क्लिक करें.

BIHAR12 और रोल नंबर डालकर 56263 पर सेंड कर दें.

रिजल्ट मैसेज अलर्ट के तौर पर फोन पर आ जाएगा.

बिहार बोर्ड 12वीं क्लास का रिजल्ट ऐसे चेक करें

सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाना होगा.

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, आधार नंबर या यूजरनेम से लॉगइन करें.

नए यूजर मोबाइल नंबर से साइन-अप करें और OTP से वैरिफाई करें.

यहां, 'Class XII मार्कशीट' पर क्लिक करें.

अपना रोल कोड, रोल नंबर और परीक्षा का साल डालें.

बिहार बोर्ड 12वीं की मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने 'डॉक्यूमेंट पाएं' पर क्लिक करें.

यह भी पढें : कुछ ही देर में आने वाला है बिहार बोर्ड का रिजल्ट, Abp Live पर ऐसे एक क्लिक में चेक करें नतीजे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget