एक्सप्लोरर

BPSC CDPO Recruitment 2021: चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर भर्ती के आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2021 है. इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

BPSC CDPO Recruitment 2021: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर (CDPO) के 55 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके युवा इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पिछले दिनों इन भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 मार्च 2021 से शुरू हो चुके हैं. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है.

भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें

कमीशन की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इन 55 पदों के लिए आवेदन 5 मार्च 2021 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 1 अप्रैल 2021 है. आखिरी तारीख तक अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा. आवेदन फॉर्म में गलती होने पर इसमें 8 अप्रैल 2021 तक संशोधन किया जा सकेगा. फिलहाल कमीशन ने परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया है. जल्द ही इस संबंध में सूचना जारी की जाएगी.

जरूरी शैक्षणिक योग्यता व उम्र सीमा

इन पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं. पुरुष आवेदकों की उम्र 21 से 37 वर्ष होनी चाहिए. वहीं महिला आवेदकों की उम्र 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, बीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट्स को 600 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं एससी और एसटी के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपए निर्धारित किया गया है. इसके अलावा बिहार की मूल निवासी महिला आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपए है. आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है.

ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाना होगा. यहां उन्हें आवेदन फॉर्म मिल जाएगा. यहां अभ्यर्थियों को भर्ती का नोटिफिकेशन भी मिल जाएगा, जिसमें भर्तियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई है. आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें.

CSBC Fireman Recruitment Exam Date 2021: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल ने फायरमैन भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीख घोषित की, जानें पूरा शेड्यूल़

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H-1B Visa Fee Hike : H-1B वीजा की फीस कई गुना बढ़ी, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका जाना कितना मुश्किल हुआ?
H-1B वीजा की फीस कई गुना बढ़ी, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका जाना कितना मुश्किल हुआ?
NEET UG 2026: रिक्शा चालक के पोते ने रचा इतिहास, बिहार के छोटे से गांव में पहली बार किसी ने NEET UG किया क्रैक
रिक्शा चालक के पोते ने रचा इतिहास, बिहार के छोटे से गांव में पहली बार किसी ने NEET UG किया क्रैक
UGC NET June 2026 Answer Key: NTA कभी भी जारी कर सकता है UGC NET जून परीक्षा की आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड
NTA कभी भी जारी कर सकता है UGC NET जून परीक्षा की आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget