एक्सप्लोरर

72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?

BPSC की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को एक बार फिर इंतजार करना होगा. आयोग ने 25 अक्टूबर 2026 को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है.

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को एक बार फिर इंतजार करना होगा. आयोग ने 25 अक्टूबर 2026 को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है. इस संबंध में आज 12 अक्टूबर को आयोग की ओर से सूचना जारी कर दी गई है. आयोग ने परीक्षा टालने के पीछे अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया है. फिलहाल परीक्षा की नई तारीख घोषित नहीं की गई है. ऐसे में उम्मीदवारों को अगली सूचना का इंतजार करना होगा. यह दूसरी बार है, जब 72वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल बदल गया है. इससे पहले 26 जुलाई को आयोजित होनी थी, लेकिन जुलाई में इसे स्थगित कर दिया था. इसके बाद आयोग ने 25 अक्टूबर की तारीख तय की थी. अब इस तारीख में भी परीक्षा नहीं होगी. 

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आज जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जा रही है.  हालांकि आयोग ने परीक्षा टालने के पीछे की वजह को विस्तार से स्पष्ट नहीं किया है. इससे कुछ दिन पहले जारी एक नोटिस इस में भी यह परीक्षा स्थगित करने की जानकारी दी गई थी. उस समय जारी नोटिस में भी यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि परीक्षा को स्थगित करने की क्या वजह है. ऐसे में फिलहाल यह तय नहीं है कि परीक्षा अब किस दिन आयोजित होगी.

ये भी पढ़ें-NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

दूसरी बार बदली तारीख 

72वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तारीख अब तक 2 बार बदली जा चुकी है .इसकी टाइमलाइन के अनुसार परीक्षा पहले 26 जुलाई को होनी थी. इसके बाद इसे जुलाई में स्थगित किया गया वहीं इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा के लिए 25 अक्टूबर की तारीख तय की गई, जिसे भी आयोग ने दूसरी बार स्थगित कर दिया है. फिलहाल आयोग ने अगली तारीख घोषित नहीं की है और उम्मीदवारों को तीसरी निर्धारित तारीख का इंतजार करना होगा. 

1189 पदों पर होनी है भर्ती

72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए बिहार सरकार के अलग-अलग विभागों में अधिकारियों की नियुक्ति की जानी है. जानकारी के अनुसार भर्ती में कुल 1189 पद शामिल है. इन पदों के लिए करीब 5.15 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. शुरुआत में भर्ती के लिए 1230 पदों का विज्ञापन जारी हुआ था. बाद में 44 ईख पदाधिकारी यानी गन्ना पदाधिकारी के पदों को इस संयुक्त प्रतियोगिता से हटा दिया. इसके बाद पदों की संख्या और कुछ पदों के विवरण में संशोधन किया गया. इस भर्ती में प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं के साथ कई दूसरे विभागों के पद भी शामिल है. इसमें 100 पद अनुमंडल पदाधिकारी के, 20 पद पुलिस उपाधीक्षक के, 76 पद राज्य कर सहायक आयुक्त के और ग्रामीण विकास पदाधिकारी के 65 पद शामिल है. इसके अलावा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के 70, नगर कार्यपालक के पदाधिकारी के 54, राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष के 365, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के 130 और श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 56 पदों पर भी नियुक्ति प्रस्तावित है.

ये भी पढ़ें-MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
कौन हैं ध्रुव राठी की पत्नी, कहां से की है पढ़ाई?
कौन हैं ध्रुव राठी की पत्नी, कहां से की है पढ़ाई?
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget