एक्सप्लोरर

बोर्ड एग्जाम की तैयारी के दौरान कर लिया ये काम तो 90 परसेंट से ऊपर स्कोर पक्का! फटाफट कर लें नोट

Board Exam Preparation: कहीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं तो कहीं होने वाली हैं. ऐसे में रिवीजन के दौरान अगर आप इस प्वॉइंट पर मेहनत कर लेंगे तो अच्छा स्कोर करने की संभावना बढ़ जाएगी.

CBSE Board Exams 2024 Preparation Tips: ये समय बोर्ड परीक्षाओं का है और दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए बहुत व्यस्तता भरा है. इस दौरान वे रिवीजन में जुटे होंगे और जल्दी से जल्दी सब कुछ रिवाइज करने की होड़ मची होगी. कहीं न कहीं मन में कुछ दबाव अच्छा स्कोर करने का भी होगा. तो अगर आप भी बोर्ड परीक्षाओं में बढ़िया स्कोर करना चाहते हैं तो मोदी जी के इस मंत्र को गांठ बांध लें. उन्होंने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान इसके बारे में बात की थी जिस पर आज हम विस्तार से चर्चा करेंगे.

प्रैक्टिस से बनेगी बात

मोदी जी ने भी कहा था और हम भी आज इस बात को दोहरा रहे हैं कि अगर आप बोर्ड परीक्षाओं में बढ़िया स्कोर करना चाहते हैं तो रिवीजन के दौरान जमकर प्रैक्टिस करें. लिखने की प्रैक्टिस वो मंत्र है जो आपको बोर्ड परीक्षाओं में बढ़िया अंक दिलाएगी. केवल पढ़ें नहीं बल्कि अपने आंसर लिखकर तैयारी करें. अगर टोटल 8 घंटे पढ़ रहे हैं तो उसमें पांच से छ घंटे लिखें. यही आपको बढ़िया स्कोर की तरफ ले जाएगा.

इन बातों का रखें ध्यान

पिछले साल के पेपर हल करें, देखें की टॉपर्स कैसे आंसर लिखते थे, उनक जवाबों में क्या एलिमेंट होता है. एक अच्छा आंसर कैसे फ्रेम करते हैं, इन बातों पर भी समय खर्च करें. प्रैक्टिस के दौरान बिलकुल पेपर वाले माहौल में उत्तर दें, इससे आप टाइम मैनेजमेंट भी सीख पाएंगे. कई बार सब कुछ आने के बाद भी पेपर छूट जाता है इसलिए लिखकर प्रैक्टिस करें और समय के अंदर पेपर खत्म करें.

अपना पेपर खुद ही करें चेक

पेपर देने के बाद या आंसर लिखने के बाद उसे खुद ही चेक करें. देखें कहां कमी रह गई है और कहां उत्तर उतना प्रभावशाली नहीं बन पाया, जितना बनना चाहिए था. इसे कैसे दूर किया जा सकता है. हेडिंग से लेकर अंडर लाइन करने तक, डायग्राम से लेकर टेबल बनाने तक जहां जो कमी रह गई हो उसे दूर करें. आंसर सधे शब्दों में हो और प्रेजेंटेबल हो, इसका ध्यान रखें. उदाहरणों के साथ अपने उत्तर को और मजबूत बनाएं.

पेपर को टाइम में बांटना सीखें

जब तक आपके एग्जाम शुरू नहीं हो रहे हैं तब तक प्रैक्टिस के साथ ही पेपर को दिए गए समय में बांटकर हल करना सीखें. पेपर हाथ में आने के बाद पहले क्या करना है, कौन सा सेक्शन करना है, किस प्रश्न को कितने समय में खत्म करना है, अंत में रिवीजन के लिए कितना समय बचाकर रखना है, इन सब बातों का खाका आपके दिमाग में होना चाहिए. जब इसकी प्रैक्टिस पहले से होगी तो पेपर छूटेगा नहीं और जैसा आंसर आप चाहते हैं, वैसा ही लिख पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: अगर सीयूईटी पास नहीं कर पाए तो क्या नहीं कर सकते ग्रेजुएशन? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर गए तो होगी सख्त कार्रवाई, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों-शिक्षकों के लिए जारी की एडवाइजरी
जंतर-मंतर पर गए तो होगी सख्त कार्रवाई, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों-शिक्षकों के लिए जारी की एडवाइजरी
DU में हिंदी को प्राथमिकता, अब दो भाषाओं में तैयार होंगे जरूरी डॉक्यूमेंट्स; जानिए इसके फायदे और नुकसान 
DU में हिंदी को प्राथमिकता, अब दो भाषाओं में तैयार होंगे जरूरी डॉक्यूमेंट्स; जानिए इसके फायदे और नुकसान 
UTU Paper Leak: दिल्ली में प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक, दो एग्जाम रद्द
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक, दो एग्जाम रद्द
JSSC भर्ती परीक्षा में 75% अभ्यर्थी नहीं हुए शामिल, परीक्षा केंद्रों की दूरी और लेट एडमिट कार्ड पर उठे सवाल
JSSC भर्ती परीक्षा में 75% अभ्यर्थी नहीं हुए शामिल, परीक्षा केंद्रों की दूरी और लेट एडमिट कार्ड पर उठे सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget