एक्सप्लोरर

CUET UG 2024: क्या कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पास नहीं किया तो नहीं कर पाएंगे ग्रेजुएशन?

क्या किसी भी यूनिवर्सिटी के बैचलर्स प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए सीयूईटी परीक्षा पास करना जरूरी है. एग्जाम क्लियर न कर पाने की सूरत में क्या ग्रेजुएशन नहीं कर सकते? जानते हैं.

Can I Do Graduation Without Clearing CUET UG 2024: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट को लेकर कैंडिडेट्स के मन में कई तरह के सवाल आते हैं. बोर्ड एग्जाम के प्रेशर के बीच वे सीयूईटी का दबाव भी कहीं न कहीं महसूस करते हैं. ऐसे में एक प्रश्न जो अक्सर छात्रों के मन में उठता है, वो ये है कि क्या सीयूईटी पास किए बिना ग्रेजुएशन नहीं किया जा सकता. क्या इस एग्जाम को किसी वजह से नहीं दे पाए या क्लियर नहीं कर पाए तो ये साल बेकार हो जाएगा और कहीं भी बैचलर्स प्रोग्राम में एडमिशन नहीं मिलेगा? जानते हैं इस सवाल का जवाब.

सीयूईटी पास करना कंपलसरी है क्या?

यूनिवर्सिटी ग्रैंट्स कमीशन ने सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए सीयूईटी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पास करना अनिवार्य किया है. अगर आप किसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी (नॉर्थ-ईस्ट की कुछ यूनिवर्सिटीज को छोड़कर) में ग्रेजुएशन प्रोग्राम में प्रवेश चाहते हैं तो आपको ये परीक्षा देनी भी होगी और इसे पास भी करना होगा. डीयू, बीएचयू, एएमयू और भी न जाने कितनी सेंट्रल यूनिवर्सिटी हैं जहां सीयूईटी स्कोर के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा.

हर जगह का नियम है अलग

सीयूईटी के अनिवार्य कर देने के बाद भी और बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटीज में इसके शामिल होने के बाद भी स्टेट लेवल पर कई ऐसे विश्वविद्यालय हैं जहां इसके स्कोर के बिना भी प्रवेश मिल सकता है. इनके या तो अपने एंट्रेंस टेस्ट हैं या ये 12वीं के स्कोर के आधार पर मेरिट बनाते हैं. इस प्रकार सीयूईटी के बिना साल बेकार होने के डर से बाहर आ सकते हैं. इस बाबत हर कॉलेज, हर यूनिवर्सिटी (जो सेंट्रल लेवल की नहीं है) के नियम अलग हैं, बेहतर होगा आप जहां एडमिशन लेना चाहते हैं, वहां का डिटेल पता कर लें. कई बार कुछ कोर्सेस के लिए भी नियम अलग होता है. 

पूरी तरह बंद नहीं होंगे दरवाजे

सीयूईटी पास नहीं कर पाते या नहीं दे पाते तो दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं होंगे. जो ऑप्शन आपके लिए उपलब्ध हो सकते हैं, वे इस प्रकार हैं.

  • आप स्टेट लेवल और नेशनल लेवल के दूसरे एंट्रेंस टेस्ट दे सकते हैं जिनके स्कोर के आधार पर बहुत से कॉलेज एडमिशन देते हैं.
  • कई सारे कॉलेज और कोर्स ऐसे हैं जिनमें प्रवेश के लिए संबंधित कॉलेज अलग से एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करता है, आप इनका चुनाव कर सकते हैं. उदाहरण के लिए मास कम्यूनिकेशन, फैशन डिजाइनिंग या ऐसे ही कोर्सेस के लिए संस्थान अलग से परीक्षा कराते हैं.
  • इसके साथ ही आप बहुत से डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स हैं जिनमें से चुनाव कर सकते हैं. डिग्री कोर्स न सही तो कहीं तो एडमिशन लिया ही जा सकता है.
  • ये ऑप्शन भी पसंद नहीं है तो डिस्टेंस लर्निंग का सेलेक्शन किया जा सकता है. बहुत से कोर्स डिस्टेंस लर्निंग की मदद से किए जा सकते हैं.
  • इसके साथ ही आप चाहें तो गैप ईयर ले सकते हैं. नहीं तो स्किल कोर्स कर सकते हैं जो आपको भविष्य के लिए तैयार करेंगे. इस साल स्किल डेवलपेमेंट पर काम करिए. 

यह भी पढ़ें: UP में जल्द भरे जाएंगे 1 हजार से ज्यादा पद, पढ़ें डिटेल 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RRB Group D Exam: रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
NEET Paper Leak: NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव
आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव
Naresh Pal Gangwar: कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव नरेश पाल गंगवार? पढ़ाई से लेकर सैलरी तक जानिए सबकुछ 
कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव नरेश पाल गंगवार? पढ़ाई से लेकर सैलरी तक जानिए सबकुछ 

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget