एक्सप्लोरर

बिहार बोर्ड नहीं कराएगा कंपार्टमेंट एग्जाम, 10वीं और 12वीं के फेल स्टूडेंट्स ग्रेस मार्क्स से होंगे पास

कोरोना के कारण बिहार बोर्ड इस साल एक या दो अंकों से फेल स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स देकर पास करेगा. दो लाख से ऊपर स्टूडेंट्स ऐसे ही पास होंगे.

Bihar Board Cancelled Compartment Exam 2020 This Year: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए इस साल कंपार्टमेंट परीक्षा न कराने की बात कही है. ऐसा कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर किया जा रहा है. इस साल बीएसईबी दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित नहीं करेगा. इसके स्थान पर दोनों ही कक्षाओं के स्टूडेंट्स को एक या दो अंक ग्रेस मार्क्स के रूप में देकर पास कर दिया जाएगा. बोर्ड का यह कदम एकदम निराला है, ऐसा फैसला अभी तक किसी ने नहीं लिया. अब देखना यह होगा कि क्या कोई दूसरा स्टेट बोर्ड भी बिहार बोर्ड के नक्शे-कदम पर चलेगा. इस प्रकार दसवीं और बारहवीं के मिलाकर कुल 340633 फेल स्टूडेंट्स में से, जो एक या अधिकतम दो विषयों में फेल हुए थे, 214287 यानी दो लाख से ऊपर स्टूडेंट्स को पास कर दिया गया है.

कोरोना के कारण हुआ फैसला –

कोरोना के कारण इस साल यह फैसला लिया गया है. दरअसल बिहार में कोरोना से हालात बदतर हो गए हैं. ऐसे में परीक्षाएं कराना बिलकुल भी सुरक्षित नहीं था. बोर्ड के इस प्रपोजल को डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन ने मान लिया. हालांकि कितने ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है लेकिन बोर्ड के इस निर्णय से बहुत से स्टूडेंट्स ने राहत की सांस ली है जो परीक्षा आयोजित होने से कोरोना के कारण डर रहे थे. बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने कहा कि, वे स्टूडेंट्स जो हायर साइड पर थे उन्हें ग्रेस मार्क्स देकर पास किया गया है. पास स्टूडेंट्स की नयी लिस्ट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है.

अब ये है आकंड़ा –

बोर्ड के इस निर्णय के बाद पास स्टूडेंट्स का आंकड़ा कुछ इस प्रकार बदला है. इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 132486 उम्मीदवारों में से, एक विषय में 46005 कैंडिडेट्स और 86481 कैंडिडेट्स दो विषयों में फेल थे. जबकी दसवीं में कुल 208147 कैंडिडेट्स में से एक विषय में 108459 और दो विषयों में 99688, फेल हुए थे. ग्रेस मार्क्स के बाद इंटरमीडिएट की परीक्षा में 72610 और उम्मीदवार (54.81%) पास हो गए हैं, जबकि 141677 और उम्मीदवार (68.07%) मैट्रिक में पास हो गए हैं.

MP Board Class 12th स्पेशल एग्जाम 2020 की तारीखें घोषित, डेटशीट देखने के लिए पढ़ें पूरी खबर IAS Success Story: दो अटेम्पट्स, दोनों में सफल लेकिन नहीं रुके जब तक अभिषेक बन नहीं गए IAS ऑफिसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget