एक्सप्लोरर

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड परीक्षा में फेल होने या कंपार्टमेंट आने के बाद क्या करना होगा? ये है पूरा प्रोसेस

बिहार बोर्ड परीक्षा के 12वीं के नतीजे सामने आ चुके हैं, ऐसे में आपको बता दें कि रिचेकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे जो 8 अप्रैल 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे.

Bihar Board Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 25 मार्च को 12 वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें 11 लाख से ज्यादा छात्र पास हुए हैं. लेकिन कई छात्र ऐसे भी हैं जो या तो फेल हो गए हैं या फिर अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है तो वह अपनी उत्तर पुस्तिका यानी एग्जान शीट को रीओपन करवा सकता है और नंबरों की रिकाउंटिंग करवा सकता है. इसके लिए बोर्ड आपको पुन: जांच यानी स्क्रूटिनी की सुविधा देता है. चलिए आपको बताते हैं कि क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया और कितना लगेगा शुल्क. आपको बता दें कि रिचेकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे जो 8 अप्रैल 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे.

कैसे करें रिचेकिंग के लिए आवेदन

बिहार बोर्ड परीक्षा में फेल हुए छात्रों के लिए और उन छात्रों के लिए जो अपने परीक्षा परिणाम से खुश नहीं हैं वो बिहार बोर्ड के माध्यम से अपनी कॉपी को रिचेक करा सकते हैं. इसके लिए उन्हें बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा इसके बाद होमपेज पर जाकर स्क्रूटिनी आवेदन' या 'Scrutiny Application' के लिंक पर क्लिक करें. क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर, रोल कोड और दूसरी जरूरी जानकारियां भरें.

यहां क्लिक कर देखें अपना रिजल्ट

इतना लगेगा शुल्क

इसके बाद आपके सामने विषयों का चयन करने के लिए विंडो खुलेगी उसमें अपने उस विषय का चयन करें जिसकी आपको जांच करानी है. इसके बाद ऑनलाइन भुगतान के लिए आपको विंडो दिखाई देगी वहां आप 120 रुपये का भुगतान करके अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं. इसके बाद आवेदन की कॉपी को डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकलवा लें.

क्या होती है स्क्रूटिनी प्रक्रिया

ध्यान दें कि स्क्रूटिनी प्रक्रिया में उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच की जाती है, जिससे अंकों में वृद्धि हो सकती है, कमी हो सकती है या कोई परिवर्तन नहीं भी हो सकता है. इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप अंक घट भी सकते हैं. अगर कोई छात्र किसी विषय में अनुत्तीर्ण हुआ है, तो वह कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हो सकता है. कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे, और परीक्षा अप्रैल के अंत में आयोजित होने की संभावना है. इन परीक्षाओं का परिणाम 31 मई 2025 तक घोषित कर दिया जाएगा. हालांकि किसी भी नए अपडेट के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें.

यह भी पढ़ें: मुफ्त बिजली के साथ दिल्ली वालों को लगेगा तगड़ा झटका, दाम बढ़ाने की तैयारी में नई सरकार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा
कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार 
कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार 
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget