मुफ्त बिजली के साथ दिल्ली वालों को लगेगा तगड़ा झटका, दाम बढ़ाने की तैयारी में नई सरकार
दिल्ली के बिजली मंत्री आशीष सूद ने इसके संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा है कि कहा है कि AAP सरकार का DERC के माध्यम बिजली वितरण कंपनियों पर छोड़ा गया 27 हजार करोड़ रुपये का कर्ज बाकी है.

Delhi Electricity Price Hike: दिल्ली में करीब 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में वापसी की है. भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले दिल्ली की जनता को मुफ्त बिजली का वादा किया था. दिल्ली की जनता को इस वादे के पूरा होने का इंतजार अभी तक है. इससे पहले भाजपा सरकार दिल्ली की जनता को महंगी बिजली का झटका देने की तैयारी में है. दिल्ली के बिजली मंत्री आशीष सूद ने इसके संकेत दिए हैं.
दिल्ली के बिजली मंत्री आशीष सूद ने कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार का DERC (दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग) के माध्यम बिजली वितरण कंपनियों पर छोड़ा गया 27 हजार करोड़ रुपये का कर्ज बाकी है. भाजपा सरकार इस कर्ज की भरपाई जनता के पैसों से करने की तैयारी में है. ऐसे में हो सकता है आने वाले दिनों में जनता का बिजली का बिल बढ़ सकता है.
कौन करता है दिल्ली में बिजली सप्लाई
बता दें, दिल्ली में बिजली वितरण की जिम्मेदारी 4 बिजली कंपनियों पर है. BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) यह बिजली कंपनी साउथ और वेस्ट दिल्ली में बिजली सप्लाई को देखती है. BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) यह कंपनी ईस्ट और मध्य दिल्ली में बिजली सप्लाई करती है. टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TPDDL) आउटर व नॉर्थ दिल्ली में बिजली सप्लाई करती है. वहीं नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) दिल्ली के पॉश इलाकों में बिजली सप्लाई का काम देखती है.
अभी कितनी महंगी है बिजली
दिल्ली में बीते साल जुलाई में बिजली के के दामों मे बढ़ोतरी की गई थी. BRPL के उपभोक्ताओं के लिए 0-200 यूनिट के लिए 4.07 रुपये प्रति यूनिट, 201-400 यूनिट खर्च करने पर 6.11 रुपये और 1200 यूनिट से ज्यादा खर्च पर 10.47 रुपये प्रति यूनिट पड़ते हैं. इसी तरह BYPL के उपभोक्तओं को 0-200 यूनिट के लिए 4.12, 201-400 यूनिट खर्च करने पर 6.18 रुपये और 1200 यूनिट से ज्यादा पर 11 रुपये प्रति यूनिट चुकाने होते हैं. इसी तरह TPDDL और NDMC के उपभोक्ताओं के बिजली रेट भी बढ़ाए गए थे.
300 यूनिट फ्री बिजली का किया था वादा
बता दें, भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली चुनाव में 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा किया था. इससे पहले आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली की जनता को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही थी. दिल्ली में भाजपा सरकार बने एक महीने से ज्यादा लो गया है, लेकिन अभी तक जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली मिलना शुरू नहीं हुई है. इस बीच महंगी बिजली की खबर टेंशन बढ़ाने वाली है. हालांकि, दिल्ली सरकार ने कहा है कि वह लोगों को सस्ती बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के लोगों की 300 यूनिट बिजली होने लगी है माफ? जानें क्या है इस वादे की अपडेट
Source: IOCL


























