एक्सप्लोरर

Board Exams 2024: किस समय पढ़ने पर ज्यादा याद रहेगा? जानते हैं क्या है पढ़ाई का सही टाइम

Best Time To Study: पढ़ाई करने के लिए सबसे अच्छा टाइम कौन सा होता है, किस समय पढ़ने पर सबसे ज्यादा याद रहता है? जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब जो आपको बोर्ड एग्जाम की तैयारी में मदद करेंगे.

Best Time To Study To Retain Learning: बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि पढ़े हुए को अधिक से अधिक याद कैसे रखें. कई बार छात्र पढ़ाई तो करते हैं लेकिन पढ़ा हुआ भूल जाते हैं. ऐसे में एक सवाल और मन में आता है कि किस समय पढ़ना याद रखने के लिए बेस्ट होता है. दिन में, रात में, दोपहर में, ग्रुप में अकेले या किसी और मैथ्ड से. आज इसी सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं.

क्या कहती है साइंस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बारे में साइंस कहता है कि पढ़ने का बेस्ट समय सुबह 10 बजे से 2 बजे तक का और शाम को 4 बजे से रात 10 बजे तक का माना जाता है. हालांकि ये हर स्टूडेंट पर डिपेंड करता है कि वह किस समय पढ़ना पसंद करता है, उसकी बॉडी क्लॉक कैसे काम करती है और किस समय उसका पढ़ने मे मन लगता है.

इन टिप्स का रखें ध्यान

  • ऐसा माना जाता है कि सुबह का पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद रहता है लेकिन ये निर्णय आप अपनी बॉडी क्लॉक के हिसाब से करें.
  • तार्किक तौर पर बात करें तो सुबह आप पूरी नींद लेकर उठते हैं और नाशता करने के बाद पढ़ने बैठते हैं तो ज्यादा फ्रेश महसूस करते हैं.
  • सुबह के समय एनर्जी लेवल हाई होता है और सूरज की रोशनी से दिमाग को अलर्ट रहने में मदद मिलती है.
  • कई स्टडी बताती हैं कि ब्रेन सुबह के समय इंफॉर्मेशन अच्छे से प्रोसेस कर पाता है. इसलिए इस समय पढ़ना बेहतर होता है.
  • बॉडी का नेचुरल सिस्टम (अगर आपके केस में ऐसा नहीं है तो रहने दें) भी कुछ ऐसे ही काम करता है कि रात होने पर सुस्ती और नींद आती है जबकि दिन में फ्रेशनेस रहती है.
  • रात में पढ़ने का एक फायदा ये माना जाता है कि एक बार जब ब्रेन इंफॉर्मेशन एब्जॉर्ब कर लेता है तो उसे रिटेन करने यानी बनाए रखने के लिए सोना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
  • जब आप कुछ पढ़कर सो जाते हैं तो ये दिमाग में स्टोर होता है, इससे मेमोरी बढ़ती है और पढ़ा हुआ याद रहता है.
  • इस बात का ध्यान रखें कि आप चाहे दिन में पढ़ें या रात में लेकिन अच्छी पढ़ाई के लिए भरपूर नींद लेना जरूरी है. 7 से 8 घंटे कम से कम सोएं.
  • देखें की आप सबसे ज्यादा फ्रेश कब महसूस करते हैं उसी हिसाब से प्लान बनाएं.
  • दिन या रात को कोई समय चुनें और हो सके तो दोपहर में पढ़ाई एवॉएड करें. इस समय एनर्जी लेवल ड्रॉप हो जाता है.
  • रात में पढ़ने का एक फायदा ये होता है कि किसी प्रकार का डिस्ट्रैक्शन, शोर-शराबा नहीं होता. सब सो जाते हैं तो आपको टोटल पीस मिल जाता है.
  • पढ़ाई किसी भी समय करें, पढ़े हुए को याद रखने के लिए ब्रेक लेते रहें. इससे दिमाग फ्रेश रहेगा और पढ़ा हुआ याद रहेगा.
  • एक बात का ध्यान रखें कि एग्जाम से कम से कम एक महीने पहले अपने स्लीपिंग पैटर्न को पेपर की टाइमिंग के हिसाब से बदलें. अगर देर तक सोते हैं तो ऐसा करना पेपर के एक महीने पहले बंद कर दें, वरना एग्जाम में दिमाग बिलुकल काम नहीं करता और सिर्फ नींद आती है. 

यह भी पढ़ें: बोर्ड परीक्षा के लिए कैसे बनाएं टाइम-टेबल 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT CIET में नौकरी पाने का शानदार मौका, संविदा के कई पदों पर निकली भर्ती
NCERT CIET में नौकरी पाने का शानदार मौका, संविदा के कई पदों पर निकली भर्ती
US Students Visa Rules: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, 15 सितंबर से बदलेंगे स्टूडेंट वीजा नियम
अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, 15 सितंबर से बदलेंगे स्टूडेंट वीजा नियम
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
RRB Group D Exam: रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget