एक्सप्लोरर

Board Exams 2024: टाइम-टेबल बनाने में होती है दिक्कत? ये टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद, फटाफट कर लें नोट

Time Table Preparation: बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बचे समय का भरपूर इस्तेमाल करें और टाइम-टेबल बनाकर पढ़ें. ऐसा करने में समस्या आती है तो ये टिप्स इस्तेमाल कर सकते हैं.

How to make effective time table: बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी हो या रिवीजन टाइम-टेबल एक जरूरी भूमिका निभाता है. इससे पढ़ाई ठीक से होती है, कोई जरूरी टॉपिक नहीं छूटता और जीवन में अनुशासन आता है. आप अपने लिए खुद टारगेट बनाते हैं और उन्हें पूरा करने पर कॉन्फिडेंट फील करते हैं. इसलिए टाइम-टेबल बनाने में जो समय लगता है उसे समय की बर्बादी न समझें और पहले पूरी प्लानिंग कर लें, उसके बाद पढ़ाई शुरू करें.

नेट से देख लें फॉरमेट

टाइम-टेबल बनाने के कई तरीके होते हैं, आप चाहें तो नेट से उसका फॉरमेट देखकर जो तरीका आपको पसंद हो वो चुन सकते हैं. इसके साथ ही कई सॉफ्टवेयर भी आते हैं जिनका इस्तेमाल करके आप बढ़िया टाइम-टेबल कम समय में बना सकते हैं. अगर इन तरीकों पर नहीं जाना चाहते तो कॉपी में ही ट्रेडिशनल तरीके से इसे बना लें.

सबसे पहले बचा सिलेबस देखें

शुरुआत में आपको इस काम के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और इसका पहला स्टेप है खुद को परखना. अभी से एग्जाम तक बचे हुए समय के हिसाब से (पेपर के 15 दिन पहले का समय छोड़ दें) सबसे पहले ये चेक करें कि किस विषय में क्या-क्या बाकी है. कितना तैयार है, कितना तैयार करना है और उसे करने में तकरीबन कितना समय लगेगा. जरूरी विषय कौन से हैं जिन्हें ज्यादा समय देना है, किसमें कम से भी काम चल सकता है.

मल्टीपल सब्जेक्ट्स पढ़ें

एक चीज का ध्यान रखें कि अपने टाइम-टेबल को जरूरत के हिसाब से प्रायॉरिटी तो दें लेकिन कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा विषय एक दिन में पढ़ पाएं. विषय बदलने से मन बदलता है और बोरियत दूर होती है. आपको पढ़ाई करते हुए भी चेंज फील होने लगेगा.

रिएलिस्टिक टाइम-टेबल हो और खुद को ओवर-बर्डन न करें

टाइम-टेबल ऐसा बनाएं जिसे फॉलो कर पाएं यानी ये प्रैक्टिकल होना चाहिए. ऐसे नियम न बना लें कि उन पर चल ही न पाएं. अपनी क्षमता, अपने नेचर और अपनी पढ़ाई के अनुरूप ही इसे बनाएं. दिन के किस समय पढ़ाई करना आपके लिए संभव होगा उस हिसाब से समय बांटें. घर के बाहर के सभी कामों को निकालने के बाद जिस समय आराम से पढ़ पाएं वो चुनें. ऐसा न हो पढ़ने का समय है और आप कोचिंग गए हैं या फ्रेंड्स के साथ बाहर हैं. इसे ऐसा भी न बनाएं कि रूटीन लाइफ इतनी हिल जाए कि प्रेशर महसूस होने लगे.

फ्लेक्सिबल रहें और ब्रेक जरूर लें

टाइम-टेबल बनाते समय अगर आप कुछ समय ऐसा अलग रख देंगे जिसमें जो टास्क पूरा न कर पाए हों उसे पूरा करें तो बेहतर रहेगा. जरूरी नहीं की आप रोज ही टास्क पूरा न कर पाएं लेकिन जिस दिन ऐसा न हो उस समय का इस्तेमाल करके टारगेट कंप्लीट करें और अगर ये समय बच जाए तो इसमें मौज-मस्ती करें. अतिरिक्त समय लेकर चलें यानी फ्लेक्सिबल रहें और पढ़ाई के साथ ही ब्रेक के लिए भी प्रॉपर समय एलॉट करें. रिवीजन से लेकर, नोट्स बनाने और प्रैक्टिस पेपर सॉल्व करने तक हर छोटी-बड़ी जानकारी अपने शेड्यूल में शामिल करें. 

यह भी पढ़ें: कम मेहनत में ज्यादा मार्क्स ऐसे स्कोर करें 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget