एक्सप्लोरर

जिस कंपनी में नौकरी करते थे अतुल सुभाष, वहां कैसे मिलती है जॉब, कितनी योग्यता जरूरी?

Atul Subhash Company: बेंगलुरू के एआई इंजीनियर अतुल किस कंपनी में काम करते थे. वहां कैसे जाॅब ली जा सकती है और उसके लिए क्या क्वालिफिकेशन होनी जरूरी है. चलिए आपको बताते हैं इस बारे में.  

Atul Subhash Company: बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद देश भर में उन्हें लेकर चर्चा हो रही है. अपनी पत्नी और अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर अतुल सुभाष ने सुसाइड की थी. उनकी सुसाइड के बाद बेंगलुरु पुलिस ने उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी सास और साले को हिरासत में ले लिया है. अब बेंगलुरू पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. कई लोग अब अतुल सुभाष की जिंदगी के बारे में जानना चाह रहे हैं. अतुल किस कंपनी में काम करते थे. वहां कैसे जाॅब ली जा सकती है और उसके लिए क्या क्वालिफिकेशन होनी जरूरी है. चलिए आपको बताते हैं इस बारे में.  

महिंद्रा और महिंद्रा कंपनी में काम करते थे अतुल

बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष महिंद्रा एण्ड महिंद्रा कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में बतौर डीजीएम कार्यरत थे. अतुल एआई और एमएल में विशेषज्ञ थे. डीजीएम यानी डिप्टी जनरल मैनेजर एक उच्च पद होता है. जो तकनीकी और प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियां को संभालता है. अतुल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में काम कर रहे थे. वह महिंद्रा ऐंड महिंद्रा कंपनी के एआई पर आधारित सभी प्रोजेक्ट और प्रोडक्ट को विकसित और कार्यान्वित करने के लिए काम करते थे. 

यह भी पढ़ें: आईआईटी दिल्ली में शुरू हुआ जनरेटिव AI का सर्टिफिकेट कोर्स, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

जाॅब के लिए कितनी योग्यता जरूरी?

अतुल सुभाष एआई में बतौर डीजीएम काम करते थे. अगर किसी को इस पद पर पहुंचना है. तो कंप्यूटर साइंस, डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग या फिर इससे जुड़े किसी क्षेत्र से स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करनी होगी. हालांकि कई मामलों में कंपनियां पीएचडी डिग्री होल्डर्स को भी प्रेफरेंस देती हैं. इसके अलावा टेक्निकल एबिलिटीज में प्रोग्रामिंग लैंग्वेज आना भी जरूरी है. डीजीएम के पद के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग प्रोजेक्ट्स में 10 से 15 साल तक का अनुभव होना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें: DU स्टूडेंट्स के लिए आ गई खुशखबरी, विदेश में मिलेगा सेमेस्टर पूरा करने का मौका; जानिए क्या है प्लान 

कर सकते हैं यह कोर्स

अतुल सुभाष की तरह एआई में करियर बनाने के लिए इन कोर्स में किसी कोर्स को चुन सकते हैं. इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस में बी.टेक जो आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी जोधपुर से की जा सकती है. इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एम.टेक जो आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मद्रास से कर सकते हैं.

इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद AI कोर्स जिनमें एनपीटीईएल (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संवर्धित शिक्षा कार्यक्रम) जैसे कोर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) कोर्स के लिए IIT और IISC की ओर से ऑनलाइन कुछ कोर्स मौजूद है. ध्यान रहे कि किसी भी कोर्स में एडमिशन लेने से पहले आप उसके बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, यूपी में निजी विश्वविद्यालय और विदेशी परिसर स्थापित किए जाएंगे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में लाइब्रेरियन के 2 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन का तरीका
दिल्ली में लाइब्रेरियन के 2 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन का तरीका
UPSC की तैयारी के लिए कितने साल का करेंट अफेयर्स पढ़ें? जानें आसान टिप्स
UPSC की तैयारी के लिए कितने साल का करेंट अफेयर्स पढ़ें? जानें आसान टिप्स
PM-USP छात्रवृत्ति, रिन्यूअल की अंतिम तारीख घोषित, 31 अक्टूबर तक मौका
PM-USP छात्रवृत्ति, रिन्यूअल की अंतिम तारीख घोषित, 31 अक्टूबर तक मौका
कब आएगी CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, कितना करना होगा इंतजार?
कब आएगी CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, कितना करना होगा इंतजार?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget