एक्सप्लोरर

Assam Police Recruitment exam: रद्द हुई असम उपनिरीक्षक पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा की नई तारीख घोषित, पढ़ें डिटेल्स

राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने असम पुलिस उप-निरीक्षक भर्ती लिखित परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है. इसके पहले यह परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित हुई थी जिसे रद्द कर दिया गया था

Assam Police Recruitment Exam 2020: प्रश्नपत्र लीक होने के चलते रद्द की गई असम पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती लिखित परीक्षा 2020 की नई तारीख घोषित कर दी गई है. अब यह परीक्षा 22 नवंबर 2020 को आयोजित की जायेगी. इसके पहले यह परीक्षा 20 सितंबर 2020 को राज्य के कई परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई थी. परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने और सोशल मीडिया पर आ जाने के बाद कुछ ही देर में इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. नई परीक्षा तारीख से संबंधित जानकारी एक बयान में दी गई.

राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने अपने बयान में कहा कि कैंडिडेट्स को प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देने के लिए औपचारिक अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी. बोर्ड ने सभी कैंडिडेट्स को इस बात के लिए आश्वस्त भी किया कि परीक्षा की सभी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और उन्हें प्रतिस्पर्धा के लिए सही से अवसर प्रदान किया जाएगा.

गौरतलब है कि असम पुलिस में उप-निरीक्षकों के 597 पदों पर भर्ती के लिए यह लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. जिसे प्रश्नपत्र लीक होने के कारण इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. अब इसी परीक्षा को दोबारा 22 नवंबर को आयोजित किये जाने की योजना है.

राज्य के सभी जिलों में बनाए गए 154 केन्द्रों में लगभग 66,000 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी. बोर्ड के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने प्रश्न पत्र लीक होने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 27 सितंबर 2020 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

आपको बतादें कि इस भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी एवं भाजपा नेता दीवान डेका ने हाल ही  मेंआत्मसमर्पण कर दिया उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

विदित है कि घोटाले के सामने आते ही डेका और पूर्व डीआईजी पीके दत्ता फरार हो गए थे. असम पुलिस ने डेका और पीके दत्ता की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी कर दिया था और उनके बारे में जानकारी देने वाले को एक-एक लाख रुपये का इनाम भी देने की घोषणा की. अभी तक इससे जुड़े 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार ASO मेन्स के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
बिहार ASO मेन्स के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
बिहार में हर 100 में से 12 युवा बेरोजगार, 57% स्कूलों में कंप्यूटर तक नहीं 
बिहार में हर 100 में से 12 युवा बेरोजगार, 57% स्कूलों में कंप्यूटर तक नहीं 
NTA ने खोली RMS CET 2026 की करेक्शन विंडो, जानें किन डिटेल्स में कर सकेंगे बदलाव?
NTA ने खोली RMS CET 2026 की करेक्शन विंडो, जानें किन डिटेल्स में कर सकेंगे बदलाव?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget