एक्सप्लोरर

AIIMS INI CET 2021 Result: एम्स ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंर्पोटेंस की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट किया घोषित, ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस ने पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाले कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (CET) के नतीजों का ऐलान कर दिया है. 

AIIMS INI CET 2021 Result: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने आईएनआई सीईटी 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इंस्टिट्यूट ऑफ़ नेशनल इंर्पोटेंस (INI) में पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज के दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET) बीते 22 जुलाई को आयोजित की गई थी. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे http://aiimsexams.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. एम्स, नई दिल्ली ने INI‐CET 2021 परीक्षा में क्वालीफाई होने वाले कैंडिडेट्स की प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में उनका रोल नंबर, रैंक और प्राप्त की गई परसेंटाइल दी गई है. 

ऐसे चेक करें रिजल्ट 
1. सबसे पहले आपको एम्स की आधिकारिक वेबसाइट http://aiimsexams.in पर जाना होगा.

2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको INI CET result का लिंक दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें.

3. इस पर क्लिक करते ही आपके सामने क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स की सूची खुलकर सामने आ जाएगी. आप इस मेरिट लिस्ट को डाउनलोड कर लें. 

4. अब आप इस लिस्ट में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. अगर आपने इस परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है तो इस लिस्ट में आपका नाम शामिल होगा.

क्वालीफाई करने वाले छात्रों को इन कोर्सेज में मिलेगा एडमिशन
आईएनआई सीईटी 2021 परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स को उनकी रैंक के मुताबिक मास्टर्स ऑफ सर्जरी (एमएस), डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम), मास्टर्स ऑफ चिरुर्गी (एमसीएच) और मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा. इस बारे में छात्रों को ज्यादा जानकारी एम्स की वेबसाइट पर मिल जाएगी. एम्स ने जुलाई 2021 सत्र के लिए INI‐CET में रैंक के आधार पर सीट आवंटन के लिए उपलब्ध अंतिम स्नातकोत्तर सीटों की जानकारी पहले ही प्रकाशित कर दी थी.

यह भी पढ़ेंः NABARD Recruitment 2021: नाबार्ड में असिस्टेंट मैनेजर और ऑफिसर समेत तमाम पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं ध्रुव राठी की पत्नी, कहां से की है पढ़ाई?
कौन हैं ध्रुव राठी की पत्नी, कहां से की है पढ़ाई?
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट
राजस्थान में MBBS की 2057 और BDS की 472 सीटें अलॉट, देखें रिजल्ट
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget