एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड में 3 लाख छात्रों की कमी! जानें क्या है वजह

वेस्ट बंगाल बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में इस साल छात्रों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली. आइए जानते हैं ऐसा वजह से हुआ है.

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया है, लेकिन इस साल का रिजल्ट एक खास वजह से चर्चा में है. दरअसल इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 3 लाख नियमित छात्रों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. यह गिरावट केवल आंकड़ों की नहीं बल्कि एक विशेष नीतिगत बदलाव का नतीजा है.

2025 में सिर्फ 4.73 लाख छात्रों ने दी परीक्षा

WBCHSE के अनुसार इस साल कुल 4,73,919 नियमित छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि पिछले साल यह संख्या 7,55,324 थी. यानी 2,81,405 छात्रों की कमी देखी गई है. परिषद के अध्यक्ष चिरंजीब भट्टाचार्य ने बताया कि यह गिरावट 2017 में की गई उम्र संबंधित पॉलिसी में बदलाव के कारण है.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ी फाइटर पायलट बनने की चाहत, जानें कैसे बनें भारतीय वायुसेना के योद्धा

क्यों घट गई छात्रों की संख्या?

भट्टाचार्य ने बताया कि वर्ष 2017 में कक्षा 5 में प्रवेश के लिए न्यूनतम उम्र 10 साल निर्धारित की गई थी. उस साल के कई छात्र इस उम्र के मानदंड को पूरा नहीं कर पाए थे और उन्हें रोक लिया गया था. यही बैच 2023 में जब 10वीं की परीक्षा में पहुंचा तब भी कई छात्र उम्र की बाध्यता के कारण आगे नहीं बढ़ सके. इसी कारण 12वीं में भी बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके.

WBCHSE अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि 2023 की माध्यमिक परीक्षा में छात्रों की संख्या में गिरावट आई थी और उसी का असर अब 2025 की उच्च माध्यमिक परीक्षा में दिखा है.

यह भी पढ़ें- 

शक्ति दुबे से लेकर हर्षिता गोयल तक, ये हैं UPSC में टॉप करने वालीं पांच लड़कियां

अब बदलने वाला है एग्जाम सिस्टम

भट्टाचार्य ने रिजल्ट जारी करते हुए यह भी बड़ा ऐलान किया कि 2025 अंतिम साल होगा जब WBCHSE हर साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा लेगा. आने वाले सत्र से परीक्षाएं सेमेस्टर सिस्टम में होंगी.

यह भी पढे़ं-

बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका
नीट यूजी राउंड 1 का रिजल्ट जारी, 29945 सीटों का हुआ आवंटन
नीट यूजी राउंड 1 का रिजल्ट जारी, 29945 सीटों का हुआ आवंटन
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
AIIMS Delhi Director: AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां
AIIMS दिल्ली Director बनने के लिए क्या हैं नियम? जानें यहां

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget