एक्सप्लोरर

UPSC टॉपर: 28 साल पहले पिता ने देखा था IAS का सपना, आज फजलुल ने परीक्षा पास कर किया कमाल

श्रीनगर में 12वीं तक की पढ़ाई करने वाले फजलुल ग्रेजुएशन के लिए जम्मू चले गए थे. साल 2014 में उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया और फिर यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली आ गए. और चार सालों की कड़ी परीक्षा के बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को सोपोर के रहने वाले फजलुल हसीब ने यूपीएससी परीक्षा में 36वीं रैंक हासिल की है. 27 साल के फजलुल ने तीसरी बार ये सफलता हासिल की है. श्रीनगर में 12वीं तक की पढ़ाई करने वाले फजलुल ग्रेजुएशन के लिए जम्मू चले गए थे. साल 2014 में उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया और फिर यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली आ गए. और चार सालों की कड़ी परीक्षा के बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की. फजलुल की कामयाबी के बाद उनका परिवार बेहद खुश है. यूपीएससी में 36 वीं रैंक पाने वाले फजलुल जम्मू कश्मीर में युवाओं के लिए काम करना चाहते हैं.

एबीपी न्यूज के खास प्रोग्राम टॉपर्स सम्मेलन में हसीब से जब इस बारे में पूछा गया कि उनका यहां तक का सफर कितना मुश्किल रहा था इसपर फजलुल ने कहा कि, '' मेरे पिता एक टीचर थे. वो चाहते थे की मेरी पढ़ाई लिखाई हमेशा अच्छी रहे. 1990- 91 में मेरे पिता आईएस की तैयारी करना चाहते थे लेकिन किसी कारण वो तैयारी नहीं कर पाए. जिसके बाद उन्होंने मुझे कहा कि मैं चाहता हूं की मेरे सपने को तुम पूरा करो. शुरूआत में मुझे कुछ समझ नहीं आया और मैं पूरी तरह से तैयार भी नहीं था. लेकिन बाद में मुझे ऐसा लगा कि ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से मैं देश की सेवा कर सकता हूं. जिसके बाद मैंने इसकी तैयारी करनी शुरू कर दी.''

मेरी मिसाल उन सभी के लिए जो UPSC की तैयारी कर रहे हैं: फजलुल

फजलुल ने आगे कहा कि, '' मैं उन सभी बच्चों के लिए प्रेरणा बनना चाहता हूं चाहे वो जम्मू कश्मीर के हों या भारत के किसी भी हिस्स के और मेरी तरफ देखें और सोचे की जब एक मेरे जैसा जम्मू कश्मीर का लड़का इस परीक्षा को पास कर सकता है तो देश का कोई भी बच्चा इसमें सफलता हासिल कर सकत है.''

संविधान और राज्य में से मैं संविधान को चुनूंगा

फजलुल ने आगे कहा कि, '' संविधान हमें काफी कुछ सिखाता है और हमें आगे चलकर संविधान की मदद से ही काम करना होगा. आगे चलकर अगर कोई भी विवाद होगा तो मैं संविधान को पहला महत्तव दूंगा. ''

फजलुल ने आगे बताया कि मेरे तैयारी के दौरान मुझे परिवार वाले और रिश्तेदारों से काफी स्पोर्ट मिला. तैयारी के दौरान आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. जब मुझे कोई परेशानी होती थी तो मैं चायवाले के पास जाकर उसे अपनी प्रॉबल्म बताता था और वो मुझे अपनी. इससे समस्या को हल करने में आसानी होती है. आपको अपनी समस्या को किसी के साथ शेयर करना पड़ेगा तभी जाकर आप आगे बढ़ पाएंगे.

कश्मीरी होने के कारण मुझे दिल्ली में कभी दिक्कत नहीं हुई: फजलुल

फजलुल से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहते हुए उन्होंने ऐसी कहानी काफी सुनी थी. लेकिन उनके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ और न ही किसी परेशानी का सामना करना पड़ा. दिल्ली का माहौल काफी अच्छा था. जम्मू कश्मीर से होने के कारण लोग थोड़ा रिएक्ट तो करते थे लेकिन मेरे साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई.

मुसलमान और कश्मीरी को लेकर मुझे कभी परेशानी नहीं हुई: फजलुल

इंटरव्यू के दौरान जब फजलुल से पूछा गया कि क्या कभी आपको मुसलमान और कश्मीरी होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा? इसपर फजलुल ने जवाब देते हुए कहा कि, '' मुझे लगता है कि ऐसा बोलना मेरे लिए अनुचित होगा. यूपीएससी एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है जिसपर आप किसी तरह का इल्जाम नहीं लगा सकते. इटरव्यू के दौरान मुझसे एक स्टूडेंट की तरह सवाल किए गए. मुझसे मेरी जाति या फिर धर्म देखकर सवाल नहीं किए गए. यूपीएससी के अधिकारी बस यही देख रहे थे कि मैं उन 35 मिनट में कैसा प्रदर्शन करता हूं. मुझे लगता है कि यह एक अफवाह है जहां पर ये कहा जाता है कि कश्मीरी और मुसलमानों के साथ भेदभाव किया जाता है. पिछले सात सालों में अगर आप किसी भी मुस्लिम कैंडिडेट से इस बारे में पूछेंगे तो आपको पता चलेगा कि यूपीएससी इस देश का सबसे निष्पक्ष संगठन है. जहां बिना मेरिट के किसी भी उम्मीदवार को नहीं लिया जाता.

ट्रैकिंग और कैंपिंग का है शौक

हॉबी पर बात करते हुए फजलुल ने कहा कि उन्हें ट्रैकिंग और कैंपिंग का बहुत शौक है. वहीं खाली समय में उन्हें लिखना भी काफी पसंद है. मेरी छोटी बहन से मुझे प्रेरणा मिली. फजलुल ने आगे कहा कि , उनकी छोटी बहन तहलील से उन्हें काफी प्रेरणा और सीखने को मिलता है. वो छोटी होकर भी मुझसे बड़ी है. अगले पांच साल तक भी मैं उसके जैसा नहीं बन पाउंगा. घंटो साथ बैठकर हम बात करते हैं. बहन- भाई रिश्ते के अलावा हम एक अच्छे दोस्त भी हैं. मेरी छोटी बहन के साथ मेरे परिवार वालों ने भी इस सफर में मेरा बहुत साथ दिया है जिसकी वजह से आज मैं यहां हूं.

देखिए फजलुल का पूरा इंटरव्यू यहां:

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
RRB Group D Exam: रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
NEET Paper Leak: NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव
आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget