एक्सप्लोरर

Zomato Share: जोमैटो के लिए शानदार रहा रंगो का त्योहार, स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर ने लगाई ऐतिहासिक छलांग

Share Market Today: ब्रोकरेज रिपोर्ट्स की मानें तो जोमैटो के स्टॉक में तेजी यहीं थमने वाली नहीं है. CLSA ने निवेशकों को 227 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए जोमैटो के स्टॉक को खरीदने की सलाह दे रखी है.

Zomato Share Price: मंगलवार 26 मार्च 2024 का कारोबारी सत्र ऑनलाइन फूड डिलिवरी ऐप जोमैटो के लिए ऐतिहासिक रहा है. जोमैटो का स्टॉक अपने पुराने हाई को पीछे छोड़ते हुए 183.65 रुपये के रिकॉर्ड लाइफटाइम हाई पर जा पहुंचा. बाजार बंद होने पर जोमैटो का शेयर 4.82 फीसदी के उछाल के साथ 182.60 रुपये पर क्लोज हुआ है. इसी के साथ जोमैटो का मार्केट कैप भी 1.61 लाख करोड़ रुपये के ऊपर चला गया है. 

होली का त्योहार जोमैटो के लिए बेहद शानदार रहा है. उसके यूजर्स ने जोमैटो के ऐप पर जमकर गुजिया और दूसरे मिठाईयों के आर्डर दिए. तो जोमैटो की ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी ब्लिकिंट पर यूजर्स ने होली के मौके पर जमकर शॉपिंग की है. सफेद टी-शर्ट से लेकर पिचकारी, रंग-गुलाल, मिठाईयों के आर्डर किए गए. जोमैटो और ब्लिकिंट के लिए रंगों का त्योहार होली शानदार रहा तो इसका असर जोमैटो के स्टॉक पर  मंगलवार के कारोबारी सत्र में देखने को मिला. जोमैटो ने अपने शेयरधारकों को जोरदार रिटर्न दिया है. भारी खरीदारी के चलते जोमैटो का शेयर 183.65 रुपये के ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा है. बाजार को उम्मीद है कि मौजूदा वित्त वर्ष की चौथी तिमाही जोमैटो के शानदार रहने वाला है.  

हालांकि पिछले दिनों जोमैटो पर आए ब्रोकरेज रिपोर्ट्स की मानें तो जोमैटो के स्टॉक में तेजी यहीं थमने वाली नहीं है. विदेशी ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए ने निवेशकों को 227 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए जोमैटो के स्टॉक को खरीदने की सलाह दे रखी है. जेफ्फरीज ने स्टॉक का टारगेट प्राइस 205 रुपये दिया हुआ है. 

ठीक एक साल पहले 28 मार्च 2023 को जोमाटो का शेयर 49 रुपये पर ट्रेड कर रहा था जो कि 76 रुपये के आईपीओ प्राइस से भी नीचे है. लेकिन बीते एक साल में शानदार तिमाही नतीजे और निवेशकों के बढ़ते भरोसे के बाद जोमैटो के स्टॉक ने अपने निवेशकों को गजब का रिटर्न दिया है. एक साल में जोमैटो ने शेयरधारकों को 274 फीसदी का रिटर्न दिया है. 2024 में स्टॉक ने 48 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. छह महीने में स्टॉक में 83 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

India GDP: नए वित्त वर्ष में सबसे तेज गति से विकास करेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, S&P ग्लोबल ने बढ़ाया GDP का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget